June 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई, जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी उधारी के पैसों की मांग पर महिला से मारपीट करने वाले दो आरोपी भाई 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार उज्ज्वला योजना पर कांग्रेस का हमला: 12 से घटकर 4 सिलेंडर, गरीबों से वादाखिलाफी का आरोप रायगढ़ की बेटियों ने उत्तराखंड में लहराया परचम , हृत्वी अग्रवाल और अद्विका शर्मा हुए नृत्य रत्नाकर अवार्ड से सम्मानित छोटे देवगाँव मे सचिव करवा रहा नाबालिक बच्चों से काम, शिवसेना ने की कार्रवाई की मांग कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन विस्तार की गई
पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई, जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी उधारी के पैसों की मांग पर महिला से मारपीट करने वाले दो आरोपी भाई 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार उज्ज्वला योजना पर कांग्रेस का हमला: 12 से घटकर 4 सिलेंडर, गरीबों से वादाखिलाफी का आरोप रायगढ़ की बेटियों ने उत्तराखंड में लहराया परचम , हृत्वी अग्रवाल और अद्विका शर्मा हुए नृत्य रत्नाकर अवार्ड से सम्मानित छोटे देवगाँव मे सचिव करवा रहा नाबालिक बच्चों से काम, शिवसेना ने की कार्रवाई की मांग कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन विस्तार की गई

रायगढ़ में नकली शराब के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़, ब्रांडेड शराब के नाम पर चल रहा था नकली शराब बनाने और खपाने का अवैध कारोबार

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में संचालित “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रहार किया जा रहा है। इसी क्रम में रायगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ऐसी कार्रवाई को अंजाम दिया है, जिसने जिले में नकली शराब के एक संगठित गिरोह के लंबे समय से संचालित नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया है। कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम धनागर में की गई इस सुनियोजित रेड कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में बिक्री के लिए तैयार की गई नकली शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, गिरोह के दो अन्य सदस्य फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम धनागर निवासी दुष्यंत पटेल उर्फ पप्पू द्वारा बड़े पैमाने पर नकली एवं मिलावटी शराब तैयार कर बाजार में खपाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने तत्काल संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना कोतरारोड़, थाना साइबर एवं आबकारी विभाग की टीम ने रणनीति बनाकर पहले सूचना का सत्यापन किया। पुलिस के प्वाइंटर को शराब खरीदने के लिए आरोपी के पास भेजा गया, जिसने दो पौव्वा गोवा शराब खरीदी। खरीदी गई शराब के लेबल और होलोग्राम संदिग्ध पाए गए तथा आबकारी अधिकारियों द्वारा शराब की सुगंध एवं स्वाद की जांच करने पर भी असामान्यता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी।
पुलिस टीम के पहुंचते ही एक व्यक्ति मौके से भाग निकला, जबकि पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम दुष्यंत पटेल उर्फ पप्पू बताया तथा फरार व्यक्ति की पहचान अपने बड़े भाई सुभाष पटेल के रूप में की। तलाशी के दौरान आरोपी के घर परिसर स्थित गाय रखने वाले कोठे से शराब का ऐसा जखीरा मिला, जिसने जांच टीम को भी चौंका दिया। मौके से रॉयल स्टेज, आईबी, रिजर्व क्वार्टर, गोवा, ब्लैक डॉग, गोल्डन गोवा और किंगफिशर बियर जैसे प्रतिष्ठित ब्रांडों की पैकेजिंग में बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि यह पूरी शराब नकली और मिलावटी है, जिसे अवैध रूप से तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था।

विस्तृत पूछताछ में इस अवैध कारोबार के चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। आरोपी ने बताया कि वह अपने भाई सुभाष पटेल तथा सहयोगी विनय सिंह के साथ मिलकर अरुणाचल प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ से शराब खरीदते थे। इसके बाद उसमें स्प्रिट एवं अन्य पदार्थों के साथ रेड लेबल चायपत्ती का उपयोग कर शराब की मात्रा बढ़ाई जाती थी। पुराने उपयोग किए गए शराब की बोतलों को एकत्र कर उन्हें साफ किया जाता था और उन पर डुप्लीकेट लेबल तथा नकली होलोग्राम लगाकर पुनः पैकिंग की जाती थी। तैयार की गई इस नकली शराब को कोचियों के माध्यम से असली शराब के साथ बाजार में उतारा जाता था, जिससे आम उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और जीवन को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था।
संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई में 869 नग विभिन्न पैमानों (पौव्वा, अद्धी एवं बोतल) की लगभग 240 लीटर नकली शराब के साथ शराब ढक्कन, स्प्रिट के ड्रम, केटली, खाली बोतलें जब्त की गई है, नकली शराब के बिक्री से लगभग 2 लाख 16 हजार 245 रुपये का मुनाफा होना बताये हैं । आरोपी दुष्यंत पटेल ने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया कि कोरोना काल से वह चोरी-छिपे इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा था। आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने फरार आरोपियों सुभाष पटेल और विनय सिंह की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है।
मामले में थाना कोतरारोड़ में आरोपी दुष्यंत पटेल उर्फ पप्पू, सुभाष पटेल एवं विनय ठाकुर के विरुद्ध धारा 61(2), 336(3), 336(4), 340(2), 275 भारतीय न्याय संहिता तथा आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36-च 34(1)(क)(ख) एवं 59-क के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है। गिरफ्तार आरोपी दुष्यंत पटेल उर्फ पप्पू पिता पुरुषोत्तम पटेल, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम धनागर, थाना कोतरारोड़ को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा, सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो, डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में संपन्न इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक, थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील कुमार आदित्य, आबकारी उप निरीक्षक रागनी नायक, एएसआई मनमोहन बैरागी तथा थाना साइबर, थाना कोतरारोड़ एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —
अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। अवैध शराब के पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर उसके प्रत्येक सदस्य के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”
रायगढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता की जान से खिलवाड़ करने वाले ऐसे संगठित गिरोहों के विरुद्ध ऑपरेशन आघात के तहत लगातार प्रभावी और निर्णायक कार्रवाई जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपी-
1. दुष्यंत पटेल उर्फ पप्पू पिता पुरुषोत्तम पटेल, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम धनागर, थाना कोतरारोड़

फरार आरोपी – सुभाष पटेल, विनय सिंह ।
जब्ती – 869 नग विभिन्न पैमानों (पौव्वा, अद्धी एवं बोतल) की लगभग 240 लीटर नकली शराब कीमत- 2 लाख 16 हजार 245 रुपये एवं शराब बोतलों के 560 ढक्कन, स्प्रिट के ड्रम, केटली, खाली बोतलें जब्त ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई, जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी

मोदी की गारंटी, विष्णु के सुशासन में बदल रही जिंदगी की तस्वीर, टपकती छत से पक्के आशियाने तक, सुशासन तिहार में पुरुषोत्तम को मिली नए घर की चाबी, जिले में एक लाख से अधिक परिवारों का आवास सपना हुआ साकार

7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?