June 19, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ओम श्री रूपेश कंपनी में दीवार ढहने से गर्भवती महिला समेत पेट में पल रहे नवजात की मौत, दो अन्य गंभीर घरघोड़ा पुलिस ने रेलवे ओएचई और तांबा तार चोरी करने वाले सक्रिय गिरोह का किया पर्दाफाश, चार आरोपियों की गिरफ्तारी से रेलवे लाइन से तांबा तार चोरी के 3 और उठाईगिरी के 1 प्रकरण का खुलासा बड़पारा शराब भट्टी के पास मोबाइल और नकदी लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद 1 करोड़ 77 लाख रुपये की निवेश धोखाधड़ी मामले का फरार आरोपी विश्वजीत देवनाथ गिरफ्तार, जांजगीर-चांपा से दबोचा गया आरोपी पीएमश्री स्कूलों की जमीनी हकीकत पर केंद्र की नजर, कोयलंगा स्कूल पहुंचे संयुक्त सचिव सत्यजीत मिश्रा आलोक कुमार शर्मा ने फिर बढ़ाया क्षेत्र का मान, हाई कोर्ट की ज्यूडिशियल असिस्टेंट परीक्षा में प्रदेश में किया टॉप

पीएमश्री स्कूलों की जमीनी हकीकत पर केंद्र की नजर, कोयलंगा स्कूल पहुंचे संयुक्त सचिव सत्यजीत मिश्रा

रायगढ़। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा रायगढ़ जिले के 5 पीएमश्री (PM SHRI – प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में सुदूर ग्रामीण अंचल स्थित पीएमश्री प्राथमिक शाला कोयलंगा के निरीक्षण के लिए भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के संयुक्त सचिव सत्यजीत मिश्रा जामगांव संकुल के कोयलंगा पहुंचे।
यह निरीक्षण पीएमश्री योजना के तहत विद्यालयों में शिक्षा की वास्तविक स्थिति, आधारभूत सुविधाओं का मूल्यांकन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन की समीक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने इसके लिए संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों को केंद्रीय नोडल अधिकारी (CNO-PM SHRI) के रूप में नियुक्त किया है, जो सीधे स्कूलों की जमीनी व्यवस्था का आकलन कर रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान सत्यजीत मिश्रा ने स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की उपलब्धियों, मध्याह्न भोजन व्यवस्था तथा विद्यालय में उपलब्ध भौतिक संसाधनों के उपयोग का गहन अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से सीधे संवाद कर शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को समझने का प्रयास किया।
ग्रामीण परिवेश में राज्य शासन द्वारा चयनित इस पीएमश्री विद्यालय की गतिविधियों और व्यवस्थाओं को देखकर केंद्रीय अधिकारी संतुष्ट नजर आए। यह दौरा न केवल स्कूलों की गुणवत्ता परखने का माध्यम बना, बल्कि ग्रामीण अंचलों में शिक्षा के स्तर को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल भी साबित हो रहा है।
इस दौरान एडिशनल सीईओ एम. पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी श्यामानंद साहू, बीईओ दिनेश पटेल, संजय पटेल, एबीईओ अनिल साहू, संकुल प्राचार्य रमेश शर्मा सहित शिक्षकगण और ग्राम पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?