June 19, 2026

ऐप डाउनलोड करें

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता के ऑपरेशन क्लीन को फिर मिली बड़ी सफलता, दो और नशे के सौदागर 80 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार, आरोपियों को भेजा गया जेल लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्करों के चंगुल से 20 गौवंश को कराया मुक्त, घने जंगल में रातभर चलाया गया सर्च ऑपरेशन, जान जोखिम में डालकर गौवंश तक पहुंची लैलूंगा पुलिस टीम ओम श्री रूपेश कंपनी में दीवार ढहने से गर्भवती महिला समेत पेट में पल रहे नवजात की मौत, दो अन्य गंभीर घरघोड़ा पुलिस ने रेलवे ओएचई और तांबा तार चोरी करने वाले सक्रिय गिरोह का किया पर्दाफाश, चार आरोपियों की गिरफ्तारी से रेलवे लाइन से तांबा तार चोरी के 3 और उठाईगिरी के 1 प्रकरण का खुलासा बड़पारा शराब भट्टी के पास मोबाइल और नकदी लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद 1 करोड़ 77 लाख रुपये की निवेश धोखाधड़ी मामले का फरार आरोपी विश्वजीत देवनाथ गिरफ्तार, जांजगीर-चांपा से दबोचा गया आरोपी

बड़पारा शराब भट्टी के पास मोबाइल और नकदी लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर थाना कोतवाली पुलिस ने बड़पारा शराब भट्टी के पास युवक से मोबाइल और नकदी लूटने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। इससे पहले भी कोतवाली पुलिस द्वारा शहर में हुई दो अन्य लूटपाट की घटनाओं में जोगीडीपा रायगढ़ निवासी सन्नी उर्फ प्रकाश कुमार सारथी एवं शाहिद सारथी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

मामले में अखोराखुर्द थाना राजपुर जिला बलरामपुर निवासी राजेश प्रसाद (34 वर्ष) ने 16 जून  को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि वह अंबिकापुर निवासी शिव गोयल की चार पहिया वाहन चलाता है। 16 जून को अपने मालिक के निजी कार्य से रायगढ़ आया था। कार्य समाप्त करने के बाद रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में भोजन कर बड़पारा शराब भट्टी की ओर गया, जहां बाथरूम करने के दौरान तीन युवकों ने उसे रोककर पैसे की मांग की। मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा एक आरोपी ने पत्थर से उसके सिर पर हमला किया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी जेब में रखे 100 रुपये एवं रेडमी 5जी मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में  धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तथा गवाहों से पूछताछ की। जांच के दौरान नवीन सोनवानी, चंद्रशेखर राठिया और रोशन वैष्णव की संलिप्तता सामने आई, जिस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

पुलिस द्वारा प्रार्थी से आरोपियों की पहचान परेड कराई गई, जिसमें तीनों की पहचान हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपी नवीन सोनवानी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर तीनों आरोपियों को 18 जून 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में निरीक्षक सुखनंदन पटेल, सहायक उप निरीक्षक गौतम ठाकुर एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?