June 19, 2026

ऐप डाउनलोड करें

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता के ऑपरेशन क्लीन को फिर मिली बड़ी सफलता, दो और नशे के सौदागर 80 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार, आरोपियों को भेजा गया जेल लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्करों के चंगुल से 20 गौवंश को कराया मुक्त, घने जंगल में रातभर चलाया गया सर्च ऑपरेशन, जान जोखिम में डालकर गौवंश तक पहुंची लैलूंगा पुलिस टीम ओम श्री रूपेश कंपनी में दीवार ढहने से गर्भवती महिला समेत पेट में पल रहे नवजात की मौत, दो अन्य गंभीर घरघोड़ा पुलिस ने रेलवे ओएचई और तांबा तार चोरी करने वाले सक्रिय गिरोह का किया पर्दाफाश, चार आरोपियों की गिरफ्तारी से रेलवे लाइन से तांबा तार चोरी के 3 और उठाईगिरी के 1 प्रकरण का खुलासा बड़पारा शराब भट्टी के पास मोबाइल और नकदी लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद 1 करोड़ 77 लाख रुपये की निवेश धोखाधड़ी मामले का फरार आरोपी विश्वजीत देवनाथ गिरफ्तार, जांजगीर-चांपा से दबोचा गया आरोपी

ओम श्री रूपेश कंपनी में दीवार ढहने से गर्भवती महिला समेत पेट में पल रहे नवजात की मौत, दो अन्य गंभीर

रायगढ़. ओम श्री रूपेश कंपनी में कल देर शाम महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार ढहने से जख्मी मजदूरों में रंभा प्रधान नामक महिला की अंततः जिंदगी खत्म हो गई। लेबर क्वाटर में रहने वाली विवाहिता की अकाल मौत से चिराईपानी के बाशिंदों में उद्योग प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश की चिंगारी सुलग गई है। इस हादसे में घायल लोगों के बयान के आधार पर पूंजीपथरा आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लाखा के आश्रित गांव चिराईपानी में गुरुवार देर शाम ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर में महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार गिरने से  3 लोग जख्मी हुए थे। हालांकि, ग्रामीणों की मदद से पुलिस जेसीबी से मलबा हटवाते हुए आहतों को नजदीकी अस्पताल लेकर गई थी, मगर बुरी तरह जख्मी रंभा प्रधान की मौत हो गई। ऐसे में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच पड़ताल में जुटी है।
ग्रामीणों की माने तो ओम श्री रूपेश कंपनी के डायरेक्टर शंकर लाल अग्रवाल और उनके बेटे दीपक अग्रवाल चिराईपानी के आम रास्ते पर जेसीबी चलवाते हुए गड्ढा कर चुके हैं। यही वजह है कि सरकारी रोड पर जेसीबी चलने से गड्ढे बनने से महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवारें कमजोर हो गई और कल देर शाम तेज अंधड़ व बारिश में ध्वस्त हो गई। यदि ग्रामीणों का आरोप निराधार नहीं, बल्कि सही है तो ओम श्री रूपेश कंपनी पर कानूनी कार्रवाई की गाज भी गिर सकती है।

कांग्रेस की 6 सदस्यी जांच टीम गठित
गुरूवार की शाम चिराईपानी औद्योगिक क्षेत्र में दीवार ढहने की घटना में एक महिला मजदूर की मौत और दो अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होनें के मामले को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने गंभीरता से लेते हुए 6 सदस्यीय जांच टीम का गठन कर दिया है। यह जांच टीम प्रभावित औद्योगिक क्षेत्र का दौरा करते हुए मृतका के परिजनों समेत ग्रामीणों से चर्चा कर जांच प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?