June 26, 2026

ऐप डाउनलोड करें

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की महुआ शराब पर कार्रवाई, 21 लीटर महुआ शराब एवं 250 कि.ग्रा. महुआ लाहन जब्त एक आरोपी जेल दाखिल 50 दिन तक मौत से लड़ता रहा नवजात, मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के डॉक्टरों ने बचाई जिंदगी, उम्मीद छोड़ चुके माता-पिता को स्वस्थ शिशु सौंपा, चिकित्सकों की सेवा भावना बनी मिसाल लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ भाजपा ने निकाली आपातकाल की विभीषिका स्मृति दिवस मशाल रैली नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर किया दुष्कर्म, कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, इंस्टाग्राम से हुई थी पहचान, करतूत के बाद अब गया जेल होटलों की जांच, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और वार्डों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, प्रमुख बाजारों व संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की फुट पेट्रोलिंग

घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घर में अकेली युवती के साथ जबरन अभद्रता, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने युवती से छेड़छाड़, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

घर में अकेली युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर की मारपीट
जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय पीड़िता ने दिनांक 22 जून 2026 को थाना घरघोड़ा में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह घर में अकेली थी। सुबह करीब 11:30 बजे रंजीत कुर्रे जबरन उसके घर में घुस आया और बेइज्जती करने की नीयत से उसका हाथ एवं बांह पकड़ने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसके बाल पकड़कर खींचते हुए हाथ-थप्पड़ से मारपीट की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 201/2026 धारा 333, 74, 75, 296, 351(3), 115(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें प्राप्त चोटों को सामान्य प्रकृति का पाया गया। पुलिस द्वारा प्रार्थिया के निशानदेही पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए घरघोड़ा पुलिस ने तत्काल आरोपी रंजीत कुर्रे पिता सागर कुर्रे 27 साल घरघोडा के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार की, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर कल दिनांक 24.06.2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। महिला संबंधी अपराध पर त्वरित कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र सिदार, महिला प्रधान आरक्षक उषारानी तिर्की और आरक्षक यशवंत यादव की अहम भूमिकाा रही ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?