July 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

शहर के समग्र विकास व जनसमस्याओं के समाधान को लेकर महापौर ने ली बैठक रायगढ़ के ऐतिहासिक रथयात्रा की तैयारी अंतिम चरण में, 16 व 17 को निकलेगी रायगढ़ की ऐतिहासिक रियासतकालीन श्री जगन्नाथ रथयात्रा सिलबट्टे से सिर कुचलकर युवक की निर्मम हत्या, युवक की खून से लथपथ हालत में मिली लाश, लैलूंगा पुलिस जांच में जूटी बाबा सत्यनारायण के जन्मोत्सव पर प्रतिभा सम्मान, शपथ ग्रहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न, 80 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ चार औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर 8 लाख रुपये का अर्थदण्ड, कारखाना अधिनियम के उल्लंघन पर औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत कार्रवाई : उदउदा में जुआ फड़ पर धरमजयगढ़ पुलिस का छापा, 5 जुआरियों से नगद ₹17,650 और 8 दोपहिया वाहन जब्त

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में संचालित “ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने कल ग्राम उदउदा में सार्वजनिक स्थान पर जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से जुआरियों के फड और पास से ₹17,650 की नगदी, 52 पत्ती ताश, जुआ फड़ में प्रयुक्त सामग्री तथा जुआरियों के 8 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं।
पुलिस को रविवार शाम मुखबिरों से सूचना मिली थी कि ग्राम उदउदा के आगे आम रास्ते पर कुछ व्यक्ति हार-जीत के दांव पर “काट-पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर तत्काल मौके पर दबिश दी गई। पुलिस ने योजनाबद्ध घेराबंदी कर मौके से उमेश देवनाथ, कालीचरण साह, मधुसुधन मंडल, सुशांत दास एवं ओमप्रकाश यादव को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान जुआ फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से ₹17,650 नगद, 52 पत्ती ताश, बोरी का फटा टुकड़ा तथा फड़ के पास खड़े 8 दोपहिया वाहन (करीब ढाई लाख) जब्त किए गए। जब्त वाहनों में सुपर स्प्लेंडर, होंडा एक्टिवा, टीवीएस जुपिटर, एचएफ डीलक्स, हीरो ग्लैमर, सीडी डीलक्स, होंडा साइन एवं स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शामिल हैं। आरोपियों के विरुद्ध थाना धरमजयगढ़ में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। साथ ही जुआरियों पर पृथक से धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है ।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े, एएसआई मंजु मिश्रा, एएसआई रामसंजीवन वर्मा, प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी, आरक्षक मनोज कुमार, विजयानंद राठिया, अनूप जॉनसन केरकेट्टा एवं बीरबल टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन अंकुश के तहत जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त और निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश
“जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन अंकुश’ लगातार जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

जप्ती – नकदी रकम 17650 रूपये, करीब ढाई लाख कीमत के 8 दुपहिया वाहन (सुपर स्लेपाण्डर CG15 DP 7579, Honda Activa CG13 AP 6775, TVS Jupiter CG13AS6627, HF डिलक्स नीला काला बिना नंबर, हीरो ग्लैमर नीला काला बिना नंबर, सीडी डिलक्स CG13P6456 होण्डा साईन काला बिना नंबर और स्लेण्डर काला CG13UB7425 )

पकड़े गए जुआडियान-

1. उमेश देवनाथ पिता स्व० मनोरंजन देवनाथ उप्न 43 साल साकिन धरमजयगढ कालोनी
2. काली चरण शाह पिता स्व० प्रशुदयाल साह उम्र 58 साल सा0 धरमजयगढ कालोनी
3. मधुसुदन मंडल पिता भुधर मंडल उम्र 45 साल निवासी दुर्गापुर कालोनी
4. सुशांत दास पिता निरंजन दास उम्र 44 साल निवासी धरमजयगढ कालोनी
5. ओमप्रकाश यादव पिता शिवकुमार यादव उम्र 26 साल साकिनान लाभवहरी थाना धरमजयगढ़

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?