July 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

शहर के समग्र विकास व जनसमस्याओं के समाधान को लेकर महापौर ने ली बैठक रायगढ़ के ऐतिहासिक रथयात्रा की तैयारी अंतिम चरण में, 16 व 17 को निकलेगी रायगढ़ की ऐतिहासिक रियासतकालीन श्री जगन्नाथ रथयात्रा सिलबट्टे से सिर कुचलकर युवक की निर्मम हत्या, युवक की खून से लथपथ हालत में मिली लाश, लैलूंगा पुलिस जांच में जूटी बाबा सत्यनारायण के जन्मोत्सव पर प्रतिभा सम्मान, शपथ ग्रहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न, 80 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ चार औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर 8 लाख रुपये का अर्थदण्ड, कारखाना अधिनियम के उल्लंघन पर औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
शहर के समग्र विकास व जनसमस्याओं के समाधान को लेकर महापौर ने ली बैठक रायगढ़ के ऐतिहासिक रथयात्रा की तैयारी अंतिम चरण में, 16 व 17 को निकलेगी रायगढ़ की ऐतिहासिक रियासतकालीन श्री जगन्नाथ रथयात्रा सिलबट्टे से सिर कुचलकर युवक की निर्मम हत्या, युवक की खून से लथपथ हालत में मिली लाश, लैलूंगा पुलिस जांच में जूटी बाबा सत्यनारायण के जन्मोत्सव पर प्रतिभा सम्मान, शपथ ग्रहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न, 80 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ चार औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर 8 लाख रुपये का अर्थदण्ड, कारखाना अधिनियम के उल्लंघन पर औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

बाबा सत्यनारायण के जन्मोत्सव पर प्रतिभा सम्मान, शपथ ग्रहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न, 80 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

 

रायगढ़। हठयोगी महातपस्वी श्री श्री 108 बाबा सत्यनारायण बाबा के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जिला साहू संघ द्वारा कर्मा साहू सामुदायिक भवन, मरीन ड्राइव में प्रतिभा सम्मान समारोह, नवनियुक्त एवं मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, प्रमुख अतिथि राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि महापौर जीवर्धन चौहान, डीएसपी उन्नति ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्यामनंद साहू, संरक्षक सेतराम साहू एवं जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष डिग्रीलाल साहू रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां कर्मा की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया।इस अवसर पर जिले के लगभग 80 से अधिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, जिन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए थे, उन्हें प्रशस्ति पत्र, शील्ड एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अतिथियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया।इसके पश्चात जिला साहू संघ, नगर साहू संघ, युवा प्रकोष्ठ एवं अन्य प्रकोष्ठों के नवनियुक्त एवं मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
सभी पदाधिकारियों ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक हितों के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के मनोनयन की भी घोषणा की गई।कार्यक्रम के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अतिथियों एवं समाजजनों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।मुख्य अतिथि राधेश्याम राठिया ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक उन्नति शिक्षा, संस्कार और संगठन से होती है। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करता है और नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।जिलाध्यक्ष डिग्रीलाल साहू ने कहा कि जिला साहू संघ समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
उन्होंने शिक्षा, सामाजिक एकता एवं सेवा कार्यों को समाज की प्राथमिकता बताते हुए सभी नवदायित्वधारियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शैलेंद्र साहू ने जानकारी देते हुए कहा कि युवा प्रकोष्ठ का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि ऐसे विद्यार्थियों तक भी पहुंचना है जो आर्थिक या अन्य विपरीत परिस्थितियों के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते। ऐसे विद्यार्थियों को सहयोग देने के लिए समाज स्तर पर निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी नवनियुक्त एवं मनोनीत पदाधिकारियों से समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने का आग्रह किया।सम्मान प्राप्त छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने जिला साहू संघ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ अन्य बच्चों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन जिला साहू संघ के मनोनीत महामंत्री नेतराम साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन निर्वाचित उपाध्यक्ष रमेश साहू ने किया।इस अवसर पर जिला संगठन सचिव गिरधारी साव, प्रेमलता साहू, उपाध्यक्ष ममता साव, लखलाल साहू तहसील अध्यक्ष रायगढ़ ,टीकाराम साहू (रायगढ़ नगर), पितबासो साव (पुसौर), बालचंद साहू (खरसिया), श्रीपति साहू (घरघोड़ा), सुरेंद्र साहू (तमनार), बसंती साहू (लैलूंगा), बिजेंद्र साहू (धरमजयगढ़), जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पूजा साहू,युवा प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष शनि साहू सहित जिला, नगर एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?