July 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

शहर के समग्र विकास व जनसमस्याओं के समाधान को लेकर महापौर ने ली बैठक रायगढ़ के ऐतिहासिक रथयात्रा की तैयारी अंतिम चरण में, 16 व 17 को निकलेगी रायगढ़ की ऐतिहासिक रियासतकालीन श्री जगन्नाथ रथयात्रा सिलबट्टे से सिर कुचलकर युवक की निर्मम हत्या, युवक की खून से लथपथ हालत में मिली लाश, लैलूंगा पुलिस जांच में जूटी बाबा सत्यनारायण के जन्मोत्सव पर प्रतिभा सम्मान, शपथ ग्रहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न, 80 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ चार औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर 8 लाख रुपये का अर्थदण्ड, कारखाना अधिनियम के उल्लंघन पर औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर , दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी पर मामला दर्ज

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में संचालित “अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना एवं सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लफ्फू उर्फ विजय सारथी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस को दरोगा पारा स्थित एक निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग बालिका के साथ आपत्तिजनक कृत्य किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को थाना लेकर पूछताछ की। इसके बाद दिनांक 11 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दरोगा पारा स्थित निर्माणाधीन मकान में लफ्फू उर्फ विजय सारथी द्वारा दुष्कर्म किया गया है।
रिपोर्ट पर महिला थाना में आरोपी लफ्फू उर्फ विजय सारथी पिता स्व. विनोद सारथी उम्र 38 साकिन दरोगा पारा बुढ़मई मंदिर के पास थाना सिटी कोतवाली के खिलाफ अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 65 (1) बी.एन.एस. 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को कल गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । प्रकरण के सभी पहलुओं पर संवेदनशीलता से विवेचना की जा रही है । कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, एएसआई सरस्वती महापात्रे, ASI परमेश्वर गुप्ता एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?