July 18, 2026

ऐप डाउनलोड करें

20 साल से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, 31 जुलाई तक काम नहीं शुरू हुआ तो केशला मोड़ पर होगा अनिश्चितकालीन चक्काजाम रायगढ़ में हरि बोलो जयकारे के साथ निकली महाप्रभु की भव्य रथ यात्रा, गुंडिचा मौसी के घर निकले महाप्रभु जगन्नाथ जी सड़क पर कब्जा करने वालों पर निगम की सख्ती, 14 दुकानदारों पर कार्रवाई, श्याम टॉकीज, सुभाष चौक, गांधी पुतला रोड और संजय मार्केट में चला सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान , 22,200 रुपये का जुर्माना वसूला संजय मार्केट में मॉल जैसी आधुनिक सुविधाओं से युक्त शौचालय ले रहा आकार, आयुक्त ने संजय मार्केट का किया निरीक्षण, आकांक्षी शौचालय की गुणवत्ता पर जताई गंभीरता इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़ ने निकाली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ रायगढ़, 10 अवतार में होगा भगवान का श्रृंगार जिला बदर किया गया चाहत शुक्ला ने पुलिस कार्यालय में किया हंगामा, पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल, आपराधिक प्रवृत्ति को देख दो बार किया गया है जिला बदर, आरोपी ने जिला दंडाधिकारी के निष्कासन आदेश का किया उल्लंघन

संजय मार्केट में मॉल जैसी आधुनिक सुविधाओं से युक्त शौचालय ले रहा आकार, आयुक्त ने संजय मार्केट का किया निरीक्षण, आकांक्षी शौचालय की गुणवत्ता पर जताई गंभीरता

रायगढ़। निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र संजय मार्केट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन आकांक्षी शौचालय का बारीकी से जायजा लेते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता, उपयोग की जा रही सामग्री तथा प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण करने वाले ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि शौचालय का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। इसे आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण, स्वच्छ, सुरक्षित एवं नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री क्षत्रिय ने संजय मार्केट के सामने की सड़क एवं बाजार क्षेत्र का भी अवलोकन किया। उन्होंने देखा कि कुछ दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सामान रखे जाने से आवागमन प्रभावित होने के साथ अव्यवस्था भी हो रहा है। इस पर उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि बाजार की सुव्यवस्था, स्वच्छता एवं यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी व्यापारी अपनी दुकानों का सामान दुकान की निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें। सार्वजनिक सड़क एवं फुटपाथ पर सामान रखने से न केवल आम नागरिकों को असुविधा होती है, बल्कि दुर्घटनाओं और यातायात बाधित होने की स्थिति भी उत्पन्न होती है।
इस अवसर पर आयुक्त श्री क्षत्रिय ने संजय मार्केट के व्यापारियों से संवाद स्थापित कर बाजार की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, पार्किंग, यातायात और नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने व्यापारियों से बाजार को अधिक व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए और भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े उपयोगी सुझावों पर प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा।
यहां नागरिकों के लिए बेहतर सुविधा होगी इजाद
आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि संजय मार्केट शहर का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है। यहां आने वाले नागरिकों और व्यापारियों को बेहतर, स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। निर्माणाधीन आकांक्षी शौचालय आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधा मिलेगी। बाजार की सुव्यवस्था बनाए रखने में व्यापारियों का सहयोग बहुत आवश्यक है। यदि सभी व्यापारी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए दुकानों के बाहर सामान नहीं रखेंगे तो बाजार अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनेगा। निगम जनसहभागिता के माध्यम से शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

जिला बदर किया गया चाहत शुक्ला ने पुलिस कार्यालय में किया हंगामा, पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल, आपराधिक प्रवृत्ति को देख दो बार किया गया है जिला बदर, आरोपी ने जिला दंडाधिकारी के निष्कासन आदेश का किया उल्लंघन

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?