July 18, 2026

ऐप डाउनलोड करें

20 साल से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, 31 जुलाई तक काम नहीं शुरू हुआ तो केशला मोड़ पर होगा अनिश्चितकालीन चक्काजाम रायगढ़ में हरि बोलो जयकारे के साथ निकली महाप्रभु की भव्य रथ यात्रा, गुंडिचा मौसी के घर निकले महाप्रभु जगन्नाथ जी सड़क पर कब्जा करने वालों पर निगम की सख्ती, 14 दुकानदारों पर कार्रवाई, श्याम टॉकीज, सुभाष चौक, गांधी पुतला रोड और संजय मार्केट में चला सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान , 22,200 रुपये का जुर्माना वसूला संजय मार्केट में मॉल जैसी आधुनिक सुविधाओं से युक्त शौचालय ले रहा आकार, आयुक्त ने संजय मार्केट का किया निरीक्षण, आकांक्षी शौचालय की गुणवत्ता पर जताई गंभीरता इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़ ने निकाली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ रायगढ़, 10 अवतार में होगा भगवान का श्रृंगार जिला बदर किया गया चाहत शुक्ला ने पुलिस कार्यालय में किया हंगामा, पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल, आपराधिक प्रवृत्ति को देख दो बार किया गया है जिला बदर, आरोपी ने जिला दंडाधिकारी के निष्कासन आदेश का किया उल्लंघन

20 साल से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, 31 जुलाई तक काम नहीं शुरू हुआ तो केशला मोड़ पर होगा अनिश्चितकालीन चक्काजाम

रायगढ़। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित कुंजारा-केशला-तोलगे सड़क को लेकर अब ग्रामीणों का धैर्य जवाब देने लगा है। वर्षों से खस्ताहाल पड़ी इस सड़क के निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लैलूंगा को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने प्रशासन को 31 जुलाई तक का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट कहा है कि यदि इस अवधि में सड़क निर्माण या मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ, तो केशला मोड़ (कुंजारा हाई स्कूल के पास) पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम किया जाएगा।
ग्रामीणों के अनुसार कुंजारा, केशला और तोलगे को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग करीब दो दशकों से उपेक्षा का शिकार है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि जगह-जगह बने गहरे गड्ढे, उखड़ी हुई डामर और बरसात के दौरान कीचड़ लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गए हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन लगभग 15 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों का आवागमन होता है, लेकिन सड़क की जर्जर स्थिति के कारण हर सफर जोखिम भरा साबित हो रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्षों से सड़क निर्माण की मांग उठाई जा रही है। हर बार प्रशासन और शासन की ओर से स्वीकृति और प्रक्रिया का हवाला देकर आश्वासन तो दिया गया, लेकिन आज तक निर्माण कार्य धरातल पर शुरू नहीं हो सका। लगातार मिल रहे आश्वासनों के बावजूद स्थिति जस की तस बनी रहने से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि खराब सड़क के कारण अब तक अनेक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं, मरीजों, किसानों, व्यापारियों और दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समक्ष समस्या रखी गई, लेकिन समाधान नहीं निकल सका।
ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने मांग की है कि जनहित और जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 31 जुलाई तक सड़क निर्माण अथवा आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने समय रहते कदम नहीं उठाया, तो केशला मोड़ पर चक्काजाम कर व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
अब क्षेत्रवासियों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर काम शुरू नहीं हुआ, तो लैलूंगा क्षेत्र में सड़क को लेकर बड़ा जनआंदोलन खड़ा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

जिला बदर किया गया चाहत शुक्ला ने पुलिस कार्यालय में किया हंगामा, पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल, आपराधिक प्रवृत्ति को देख दो बार किया गया है जिला बदर, आरोपी ने जिला दंडाधिकारी के निष्कासन आदेश का किया उल्लंघन

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?