October 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बेलजोर में ‘युवा संकल्प–II’ का शुभारंभ – नशामुक्ति के साथ महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं आजीविका सृजन पर रहेगा विशेष फोकस रायगढ़ में “पक्षियों पर चल रही थी एयर गन, शिकार का खेल बेनकाब… महापल्ली में दो शिकारी वन विभाग के हत्थे चढ़े” ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार 15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूंगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे की कवायद तेज, लगभग 50 राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों को एक मंच पर लाने की पहल बाइक चोरी गिरोह का घरघोड़ा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, बुलेट, स्कूटी समेत 4 चोरी की बाइक बरामद, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपियों को वाहन चोरी में कोर्ट पेश कर भेजा जेल

रायगढ़ में “पक्षियों पर चल रही थी एयर गन, शिकार का खेल बेनकाब… महापल्ली में दो शिकारी वन विभाग के हत्थे चढ़े”

रायगढ़। वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान रायगढ़ वन परिक्षेत्र में पक्षियों का शिकार करने निकले दो युवकों को वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने पकड़ लिया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने महापल्ली गांव के पास कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग को सूचना मिली थी कि महापल्ली क्षेत्र के आसपास कुछ लोग एयर गन लेकर पक्षियों का शिकार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की उड़नदस्ता टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से एक एयर गन, गोली और तीन पक्षी बरामद किए गए हैं। वन विभाग की टीम ने बरामद सामग्री को जब्त कर लिया है। पकड़े गए दोनों युवकों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
खास बात यह है कि वन विभाग द्वारा इन दिनों वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के तहत वन्यजीवों और पक्षियों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान शिकार की यह घटना सामने आने से वन विभाग की टीम ने इसे गंभीरता से लिया है।
फिलहाल रायगढ़ रेंज में वन विभाग की टीम द्वारा मामले में आगे की जांच और आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?