October 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बेलजोर में ‘युवा संकल्प–II’ का शुभारंभ – नशामुक्ति के साथ महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं आजीविका सृजन पर रहेगा विशेष फोकस रायगढ़ में “पक्षियों पर चल रही थी एयर गन, शिकार का खेल बेनकाब… महापल्ली में दो शिकारी वन विभाग के हत्थे चढ़े” ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार 15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूंगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे की कवायद तेज, लगभग 50 राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों को एक मंच पर लाने की पहल बाइक चोरी गिरोह का घरघोड़ा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, बुलेट, स्कूटी समेत 4 चोरी की बाइक बरामद, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपियों को वाहन चोरी में कोर्ट पेश कर भेजा जेल
बेलजोर में ‘युवा संकल्प–II’ का शुभारंभ – नशामुक्ति के साथ महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं आजीविका सृजन पर रहेगा विशेष फोकस रायगढ़ में “पक्षियों पर चल रही थी एयर गन, शिकार का खेल बेनकाब… महापल्ली में दो शिकारी वन विभाग के हत्थे चढ़े” ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार 15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूंगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे की कवायद तेज, लगभग 50 राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों को एक मंच पर लाने की पहल बाइक चोरी गिरोह का घरघोड़ा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, बुलेट, स्कूटी समेत 4 चोरी की बाइक बरामद, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपियों को वाहन चोरी में कोर्ट पेश कर भेजा जेल

बाइक चोरी गिरोह का घरघोड़ा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, बुलेट, स्कूटी समेत 4 चोरी की बाइक बरामद, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपियों को वाहन चोरी में कोर्ट पेश कर भेजा जेल

रायगढ़. जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की लगातार जांच करने, सीसीटीवी फुटेज खंगालने तथा मुखबिर तंत्र को मजबूत कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में घरघोड़ा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की स्कूटी पर सवार होकर दोबारा वाहन चोरी की तलाश में घूम रहे तीन आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उनके कब्जे से एक बुलेट, एक टीवीएस जुपिटर स्कूटी, एक हीरो स्प्लेंडर प्लस और एक एन.एक्स.जी. मोटरसाइकिल समेत कुल 4 चोरी के दुपहिया वाहन, करीब 3 लाख रुपये कीमत के बरामद किए गए हैं। बरामद बुलेट वाहन के संबंध में जांच करने पर उसके थाना सुपेला, दुर्ग में चोरी का अपराध दर्ज होना भी सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार 19 सितंबर को प्रार्थी सुनील शर्मा पिता भादरदत्त शर्मा, उम्र 46 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10, घरघोड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 सितंबर की दोपहर उसके घर के सामने खड़ी उसकी टीवीएस जुपिटर स्कूटी चोरी हो गई है। रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी दौरान 03 अक्टूबर को घरघोड़ा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने चोरी गई टीवीएस जुपिटर स्कूटी पर सवार तीन संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मिलन दास महंत, हरिशंकर महंत एवं कन्हैया दास महंत बताया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे चोरी की स्कूटी लेकर क्षेत्र में दोबारा मोटरसाइकिल चोरी करने के लिए रेकी कर रहे थे।
पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ करने पर वाहन चोरी के पूरे मामले का खुलासा हुआ। आरोपी मिलन दास महंत ने बताया कि उसका छोटा भाई हरिषंकर महंत मोटरसाइकिल मैकेनिक है, जबकि कन्हैया दास महंत उसका बुआ का लड़का है और सक्ती क्षेत्र में ड्रायवरी का काम करता है। मोटरसाइकिल के कल-पुर्जों एवं वाहनों की जानकारी होने के कारण तीनों ने आपस में मिलकर वाहन चोरी कर उन्हें बेचकर पैसे कमाने की योजना बनाई थी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मई में बरभौना चौक, छाल के पास से एक एन.एक्स.जी. मोटरसाइकिल चोरी की थी। करीब तीन माह पूर्व घरघोड़ा के नवापारा चौक में चाबी लगी हालत में खड़ी एक बुलेट मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गए थे। करीब दो माह पूर्व बोजिया, छाल स्थित मस्जिद के पास से हीरो स्प्लेंडर प्लस एवं एन.एक्स.जी. मोटरसाइकिल चोरी की। इसके बाद 18 सितंबर को घरघोड़ा में एक घर के बाहर चाबी लगी हालत में खड़ी टीवीएस जुपिटर स्कूटी को चोरी कर लिया। दिनांक 03 अक्टूबर को इसी चोरी की स्कूटी पर सवार होकर तीनों फिर वाहन चोरी की तलाश में घूम रहे थे, तभी पुलिस की वाहन जांच के दौरान पकड़ में आ गए।
आरोपियों के कब्जे से बरामद बुलेट वाहन को सशक्त मोबाइल ऐप के माध्यम से चेक करने पर उसके संबंध में थाना सुपेला, जिला दुर्ग में वाहन चोरी का अपराध दर्ज होना पाया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल चार दुपहिया वाहन, अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों को वाहन चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?