रायगढ़. वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी को संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण एवं वेतन वृद्धि संबंधी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
2023 के भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र मोदी के गारंटी को पूरा करने के लिए सर्व विभाग के संविदा महासंघ द्वारा छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ के विधायक ओपी चौधरी से मुलाकात किया गया! चुनाव पूर्व ओपी चौधरी जी ने संविदा कर्मचारी से मुलाकात करके मध्य प्रदेश में संविदा कर्मचारियों के लिए दिए गए सौगातो से भी अच्छा कुछ करने का आश्वासन देते हुए वीडियो जारी किया गया था जो की आज तक पूर्ण नहीं होने के कारण संविदा संघ के सदस्यों द्वारा आज उनको ज्ञापन सौंपा गया! नियमितीकरण आज पर्यंत तक नहीं होने और साथ ही भाजपा सरकार बनने के 3 वर्ष बाद भी किसी भी प्रकार का वेतन नहीं बढ़ने पर संविदा कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है जिस संबंध में आज वित्त मंत्री जी को ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर सारंगढ़ जिला सचिव नवीन सतपथी, सक्ती जिले के सक्रिय संविदा साथी अभिषेक देवांगन, रायगढ़ जिले के सक्रिय साथी गोपाल मालाकार, हीरा साहू, अग्रसेन पटेल, दुर्गेश मेहर, दीपक गिरी गोस्वामी, संघ जिलाध्यक्ष पवन प्रधान, सलाहकार मनोज अग्रवाल, सचिव चंद्रकांत जायसवाल, उपाध्यक्ष सुश्री शकुंतला एक्का एवं प्रवक्ता अभिषेक स्वर्णकार उपस्थित रहे।










