October 18, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आराध्या शक्ति गरबा परिवार का भव्य गरबा महोत्सव प्रारंभ, पहले ही दिन उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब ओपी चौधरी ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की रायगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘मां दुर्गा वाहिनी’ तैनात, छेड़छाड़ पर मिलेगी मदद अमित चिमनानी ने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व एवं संपूर्ण भाजपा परिवार का जताया हृदय से आभार! सिंघल स्टील प्लांट में ट्रक की चपेट में आया मजदूर, दाहिने पैर में गंभीर चोट, गेरवानी प्लांट के भीतर बैक करते समय ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप, घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती जंगल के पास चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा, 52 पत्ती ताश से लगा रहे थे दांव, नकद और ताश की गड्डी जब्त

आराध्या शक्ति गरबा परिवार का भव्य गरबा महोत्सव प्रारंभ, पहले ही दिन उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब

रायगढ़। शहर में नवरात्रि की रौनक अब अपने चरम पर है। आराध्या शक्ति गरबा परिवार, रायगढ़ द्वारा आयोजित भव्य गरबा महोत्सव का शुभारंभ आज धूमधाम से हुआ। पहले ही दिन गरबा पंडाल में श्रद्धालुओं और गरबा प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। जय माता दी और जय श्री राम के जयघोष के साथ पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
माँ दुर्गा की आराधना के साथ शुरू हुए इस महोत्सव में पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे युवक-युवतियों, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ढोल-नगाड़ों और गरबा की धुन पर जैसे ही गरबा शुरू हुआ, पूरा पंडाल झूम उठा।

“इन ट्रेडिशनल वे” में हो रहा आयोजन
इस बार आयोजन “In Traditional Way” थीम पर किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि गरबा महोत्सव में परंपरा, संस्कृति और भक्ति का पूरा ध्यान रखा गया है। मंच की सजावट, लाइटिंग, फूलों की माला, दीये और मंदिर जैसी भव्य झांकी ने लोगों का मन मोह लिया।

गरबा करने आए प्रतिभागियों ने लाल, गुलाबी, पीले और हरे रंग के पारंपरिक चनिया-चोली और कुर्ता-पायजामा पहनकर आयोजन को और भी रंगीन बना दिया।

3 दिन चलेगा महोत्सव
यह भव्य गरबा महोत्सव 17, 18 और 19 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। तीनों दिन रोज़ाना शाम को गरबा नृत्य, माता की आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण होगा।

आयोजन में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क मात्र 700 रुपये रखा गया है। आयोजकों के अनुसार, कम शुल्क में अधिक से अधिक लोगों को इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन से जोड़ना ही उनका उद्देश्य है।

हर दिन मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट
आयोजक समिति ने बताया कि गरबा लवर्स के लिए हर दिन एक्साइटिंग गिफ्ट और सरप्राइज रखा गया है। बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांस, बेस्ट कपल और बेस्ट ग्रुप को हर दिन सम्मानित किया जाएगा। इससे प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

आयोजकों ने जताया आभार
आराध्या शक्ति गरबा परिवार के आयोजकों ने कहा –
> “रायगढ़ की जनता का जो स्नेह और आशीर्वाद हमें मिल रहा है, वही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमारा प्रयास है कि रायगढ़ का गरबा महोत्सव प्रदेश का सबसे भव्य और पारंपरिक आयोजन बने। सभी भक्तों से निवेदन है कि परिवार सहित आएं और माँ की भक्ति में गरबा का आनंद लें।”

सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
महोत्सव स्थल पर सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, प्राथमिक उपचार और महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। स्वयंसेवकों की टीम लगातार व्यवस्था संभाल रही है।

पहले दिन की सफल शुरुआत के बाद अब अगले दो दिनों में और भी बड़ी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
रजिस्ट्रेशन व संपर्क के लिए:
📞 8357979993, 9039227102
📸 Insta – @Aaradhyashaktigarba, @Bajrang_dal_raigarh

– Sailaab NEWS
सच्ची खबर, तेज खबर

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?