रायगढ़। नवरात्र के पावन अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने मां दंतेश्वरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने माता रानी से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना की।
ओपी चौधरी ने कहा कि मां दंतेश्वरी की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रदेश के प्रत्येक परिवार में सुख-शांति एवं खुशहाली आए। उन्होंने माता रानी से प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना करते हुए कहा कि मां सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करें। नवरात्र का पर्व श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर भक्त अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।










