October 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

दीपावली से पहले महंगाई भत्ता और एरियर्स की मांग, रायगढ़ में पेंशनर्स-कर्मचारियों का प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन नगर निगम रायगढ़ की वेबसाइट पर साइबर सेंधमारी का शक, स्क्रीन पर दिखा ‘Hacked By OVERTHRASH 1337’, पाकिस्तानी झंडे जैसा सिंबल नजर आने से मचा हड़कंप भारतमाला सड़क पार करते दिखा 19 हाथियों का दल, थम गई वाहनों की रफ्तार, वीडियो हो रहा वायरल रायगढ़ में 10 साल बाद मिला दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप, सर्प रक्षक समिति और वन विभाग की सतर्कता में सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया “रायगढ़ में ओपी चौधरी के विकास कार्यों को नजरअंदाज कर कांग्रेस विकास रोकना चाहती है, खुद 5 काम नहीं गिना सकती” – भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा का कांग्रेस पर हमला

रायगढ़ में 10 साल बाद मिला दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप, सर्प रक्षक समिति और वन विभाग की सतर्कता में सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप मिला है। सर्प रक्षक समिति रायगढ़ और वन विभाग की त्वरित सतर्कता व सूझबूझ से सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार सर्प रक्षक समिति के वरिष्ठ रेस्क्यूवर पुष्पेंद्र त्रिपाठी को कल सूचना मिली कि शहर से लगे हुए ग्राम धनागर में एक व्यक्ति के घर पर रेड सैंड बोआ सांप देखा गया है, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति जंगल में छोड़ने का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। इस सूचना पर सर्प रक्षक टीम के अध्यक्ष विनितेश तिवारी ने तत्काल समिति के सचिव सुमित बेहरा को सांप को अपनी सुरक्षा में लेने को कहा। जिसके बाद वन विभाग को मामले की जानकारी दी गई।
सर्प रक्षक समिति के अध्यक्ष विनितेश तिवारी ने बताया कि सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे वन विभाग में उप वनमंडलाधिकारी एवं रेंजर एसएल लकड़ा को सौंपते हुए विस्तृत जानकारी दी गई। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में उक्त सांप को सुरक्षित प्राकृतिक पुनर्वास में छोड़ दिया गया है।
जानिए रेड सैंड बोआ के बारे में
सर्प रक्षक समिति के अध्यक्ष विनीतेश तिवारी ने बताया कि रेड सैंड बोआ सांप को बोलचाल की भाषा में बिल खोदू सांप या दोमुंहा सांप भी कहा जाता है। इसके पूछ का हिस्सा भी सिर जैसा गोल दिखता है। जिससे भ्रम की स्थिति बनती है। यह सांप पूरी तरह विषहीन और शांत स्वभाव का होता है। जो कि जमीन में बिल बनाकर उसे उपजाऊ बनाता है। साथ ही किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले चूहों को खाकर प्राकृतिक संतुलन बनाए रखता है।
अंधविश्वास के चलते होती है तस्करी
सर्प रक्षक समिति के अध्यक्ष विनीतेश तिवारी ने यह भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय ब्लैक मार्केट में इस सांप की कीमत करोड़ों में है। इस सांप का उपयोग कैंसर की दवा के अलावा लग्जरी उत्पादों में उपयोग जैसे अंधविश्वास के चलते इसकी अवैध तस्करी की कोशिशें की जाती है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत इस सांप को पकड़ना, पालना, मारना या इसका व्यापार करना गैर-कानूनी व गंभीर अपराध है। ऐसा करते पाए जाने पर 3 से 7 साल कारावास व जुर्माने का प्रावधान है।
10 वर्षों बाद दिखा यह दुर्लभ सांप
सर्प रक्षक समिति के अध्यक्ष विनितेश तिवारी ने बताया कि रायगढ़ और आसपास के क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों में यह सांप पहली बार देखा गया है। जिससे आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के अंधविश्वास अथवा झांसे में ना आएं। किसी भी प्रकार का सांप या वन्य प्राणी दिखने पर वन विभाग एवं सर्प रक्षक टीम को सूचना दे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ अभियान के तहत भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान-श्रीकांत सोमावार, 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और मतदाता सूची की शुद्धता का संदेश पहुंचाया जाएगा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?