October 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बेलजोर में ‘युवा संकल्प–II’ का शुभारंभ – नशामुक्ति के साथ महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं आजीविका सृजन पर रहेगा विशेष फोकस रायगढ़ में “पक्षियों पर चल रही थी एयर गन, शिकार का खेल बेनकाब… महापल्ली में दो शिकारी वन विभाग के हत्थे चढ़े” ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार 15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूंगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे की कवायद तेज, लगभग 50 राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों को एक मंच पर लाने की पहल बाइक चोरी गिरोह का घरघोड़ा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, बुलेट, स्कूटी समेत 4 चोरी की बाइक बरामद, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपियों को वाहन चोरी में कोर्ट पेश कर भेजा जेल

तमनार पुलिस की तेज कार्रवाई, 24 घंटे में गुम 14 वर्षीय बालिका को किया बरामद, शादी का झांसा देकर बालिका को ओडिशा भगा ले जा रहा था आरोपी

रायगढ़. महिला एवं बच्चों के उत्पीड़न एवं शोषण से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के उद्देश्य से जिले में चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत तमनार पुलिस ने गुम 14 वर्षीय बालिका को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बालिका को शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जा रहे आरोपी नशरूल आलम को ओडिशा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार 30 सितंबर को थाना तमनार में स्थानीय महिला द्वारा अपनी 14 वर्षीय बेटी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में अज्ञात आरोपी पर धारा 137(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव ने तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय किया। पुलिस ने बालिका द्वारा उपयोग किए जा रहे मोबाइल फोन, उसके सोशल मीडिया अकाउंट तथा उसकी नजदीकी सहेलियों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। पूछताछ में पता चला कि बालिका के गांव में नल-जल योजना में मजदूरी का कार्य करने वाले नशरूल आलम से बातचीत होती थी। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल नंबर प्राप्त कर उससे संपर्क किया, लेकिन वह पुलिस को लगातार गोलमोल जवाब देता रहा। इसी दौरान फोन पर बातचीत के दौरान पुलिस को ट्रेन की आवाज सुनाई दी। थाना प्रभारी ने तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर आरोपी के ट्रेन से ओडिशा की ओर जाने की आशंका को पुख्ता किया और तत्काल पुलिस टीम के साथ रवाना हुये ।
पुलिस टीम सड़क मार्ग से टाटानगर पहुंची, जहां आरोपी और बालिका के कुछ समय पूर्व वहां से निकल जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने दोनों की तलाश जारी रखी और इसी दौरान रास्ते में गुम बालिका एवं संदेही नशरूल आलम दिखाई दिए। सादी वर्दी में टीआई तमनार ने रुकने के लिए आवाज देने पर संदेही नशरूल आलम भांप गया कि रायगढ़ पुलिस है और फिर भागने लगा। थाना प्रभारी और मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा करते हुए काफी दूर तक दौड़ लगाकर दोनों को पकड़ लिया और सुरक्षित रूप से थाना लाया गया। पुलिस द्वारा बालिका का कथन कराया गया जिसमें उसने गांव में काम करने आये नशरूल से परिचय होना बताया और नशरूल द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबध बनाना बताई।
बालिका का कथन एवं आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उसे सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग बालिका को भगा ले जाकर शारीरिक शोषण किया है। प्रकरण में धारा 87, 65(1) और 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ा गया। पुलिस ने आरोपी नशरूल आलम पिता मोहम्मद जाकिर 22 साल निवासी मोहम्मदपुर स्कूलटोला थाना किशनगंज जिला किशनगंज (बिहार) को गंभीर धाराओं पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?