October 18, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आराध्या शक्ति गरबा परिवार का भव्य गरबा महोत्सव प्रारंभ, पहले ही दिन उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब ओपी चौधरी ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की रायगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘मां दुर्गा वाहिनी’ तैनात, छेड़छाड़ पर मिलेगी मदद अमित चिमनानी ने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व एवं संपूर्ण भाजपा परिवार का जताया हृदय से आभार! सिंघल स्टील प्लांट में ट्रक की चपेट में आया मजदूर, दाहिने पैर में गंभीर चोट, गेरवानी प्लांट के भीतर बैक करते समय ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप, घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती जंगल के पास चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा, 52 पत्ती ताश से लगा रहे थे दांव, नकद और ताश की गड्डी जब्त

रायगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘मां दुर्गा वाहिनी’ तैनात, छेड़छाड़ पर मिलेगी मदद

रायगढ़ । नवरात्रि और दशहरा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर महिला पुलिस की दो पेट्रोलिंग टीमें गठित की गई हैं। इन्हें ‘मां दुर्गा वाहिनी’ नाम दिया गया है। ये टीमें शहर के दुर्गा पंडालों, गरबा स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में दोपहिया वाहनों से गश्त करेंगी। पुलिस ने महिलाओं और श्रद्धालुओं की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

पुलिस ने सभी दुर्गा पंडालों में हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम के नंबर वाले पोस्टर लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाएं और श्रद्धालु तत्काल संपर्क कर सकें। छेड़छाड़, सुरक्षा संबंधी परेशानी या किसी भी आपात स्थिति में हेलो सिस्टर हेल्पलाइन नंबर 9479270533 पर सूचना दी जा सकती है। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ का नंबर 9479193299 भी जारी किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत पहली पेट्रोलिंग टीम की जिम्मेदारी कोतरारोड थाना की उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर को सौंपी गई है। दूसरी टीम की प्रभारी महिला थाना की सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे हैं। दोनों टीमों में महिला और पुरुष आरक्षक शामिल रहेंगे। ये टीमें प्रमुख दुर्गा पंडालों, गरबा स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग करेंगी।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने दोनों टीमों को नियमित भ्रमण करने और महिलाओं को परेशानी होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों या छेड़छाड़ की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस बार रायगढ़ में नवरात्रि के लिए अलग-अलग थीम पर दुर्गा पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। दक्षिण चक्रधर नगर के अंबेडकर चौक क्षेत्र में ओडिशा के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनाया जा रहा है। गांधी गंज में मयूर महल और रामनिवास टॉकीज रोड पर पोस्ट बॉक्स की थीम रखी गई है। इसके अलावा चक्रधर नगर चौक, हंडी चौक, गौरीशंकर मंदिर परिसर, स्टेशन चौक, दरोगापारा और कोतरा रोड सहित अन्य क्षेत्रों में भी दुर्गा पंडाल बनाए गए हैं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?