October 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

दीपावली से पहले महंगाई भत्ता और एरियर्स की मांग, रायगढ़ में पेंशनर्स-कर्मचारियों का प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन नगर निगम रायगढ़ की वेबसाइट पर साइबर सेंधमारी का शक, स्क्रीन पर दिखा ‘Hacked By OVERTHRASH 1337’, पाकिस्तानी झंडे जैसा सिंबल नजर आने से मचा हड़कंप भारतमाला सड़क पार करते दिखा 19 हाथियों का दल, थम गई वाहनों की रफ्तार, वीडियो हो रहा वायरल रायगढ़ में 10 साल बाद मिला दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप, सर्प रक्षक समिति और वन विभाग की सतर्कता में सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया “रायगढ़ में ओपी चौधरी के विकास कार्यों को नजरअंदाज कर कांग्रेस विकास रोकना चाहती है, खुद 5 काम नहीं गिना सकती” – भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा का कांग्रेस पर हमला

“रायगढ़ में ओपी चौधरी के विकास कार्यों को नजरअंदाज कर कांग्रेस विकास रोकना चाहती है, खुद 5 काम नहीं गिना सकती” – भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा का कांग्रेस पर हमला

रायगढ़ :- वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विकास कार्यों पर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे धरना-आंदोलन पर भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि रायगढ़ में ओपी चौधरी के ईमानदार प्रयासों को नजरअंदाज कर कांग्रेस विकास को रोकना चाहती है। पांच सालो के कार्यकाल में कांग्रेस ने विकास नहीं किया और अब ईमानदार प्रयासों पर रुकावट बनकर लोकतंत्र में सच्चे आलोचकों की आवाज दबाना चाहती है। लोकतंत्र में विपक्ष को भूमिका प्रहरी के साथ साथ सत्ता पक्ष को आईना दिखाने की होती है तभी जनता का लोकतंत्र पर विश्वास मजबूत होता है। कांग्रेस को चुनौती देते हुए सुमीत शर्मा ने कहा कांग्रेस अपने कार्यकाल के काम बताए या ऐसे पांच काम बताए जो जन हित लिए नितांत आवश्यक है। बतौर विधायक ओपी चौधरी के विकास कार्यों को देख कांग्रेस के प्रति आम जनता का विश्वास खत्म हो रहा है। भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि भूपेश सरकार के पांच साल के कार्यकाल के दौरान रायगढ़ जिले में मंत्री, स्थानीय विधायक और महापौर कांग्रेस के ही थे, इसके बावजूद कांग्रेस चुनाव चिन्ह पंजे में मौजूद गिनती के पांच काम भी बता पाने की स्थिति में नहीं है। रायगढ़ की जनता ने उनका कार्यकाल देखा है, जहां सिर्फ कमीशन और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं हुआ। सुमीत शर्मा ने कहा कि ओपी चौधरी ने कलेक्टर जैसे प्रतिष्ठित पद का त्याग अपने लिए नहीं बल्कि प्रदेश के छत्तीसगढ़िया लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए किया था और उसका असर आज रायगढ़ में विकास देख नजर आ रहा है। शिक्षा, खेल, सड़क, चिकित्सा सहित जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े विकास कार्य जिस तेजी से हो रहे हैं, वे आने वाले समय में रायगढ़ वासियों के जीवन में बदलाव के माध्यम साबित होंगे। सुमीत शर्मा ने तंज कसते हुई कहा न पुराना हिसाब, न बेहतर करने का दावा, कांग्रेस सिर्फ नकारात्मक राजनीति कर रही। रायगढ़ कांग्रेस के पास न तो अपना पुराना हिसाब बताने को है और न ही ये दावा करने की हिम्मत है कि हम उससे बेहतर काम कर सकते हैं। रायगढ़ कांग्रेस सिर्फ नकारात्मक मानसिकता की राजनीति कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज ऐसी सड़कों के लिए धरना-आंदोलन का नाटक कर रही है, जो पहले से ही स्वीकृत हो चुकी हैं, जिनके टेंडर हो चुके हैं और वर्षा के बाद जिनका काम शुरू होना है। जानबूझकर विकास को रोकने और जनता को गुमराह करने की यह साजिश है।
कांग्रेस ने अपना विश्वास पूरी तरह खो दिया है। जनता जानती है कि कौन काम कर रहा है और कौन सिर्फ रुकावट पैदा कर रहा है। रायगढ़ की जनता ओपी चौधरी के विजन के साथ है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ अभियान के तहत भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान-श्रीकांत सोमावार, 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और मतदाता सूची की शुद्धता का संदेश पहुंचाया जाएगा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?