October 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

दीपावली से पहले महंगाई भत्ता और एरियर्स की मांग, रायगढ़ में पेंशनर्स-कर्मचारियों का प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन नगर निगम रायगढ़ की वेबसाइट पर साइबर सेंधमारी का शक, स्क्रीन पर दिखा ‘Hacked By OVERTHRASH 1337’, पाकिस्तानी झंडे जैसा सिंबल नजर आने से मचा हड़कंप भारतमाला सड़क पार करते दिखा 19 हाथियों का दल, थम गई वाहनों की रफ्तार, वीडियो हो रहा वायरल रायगढ़ में 10 साल बाद मिला दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप, सर्प रक्षक समिति और वन विभाग की सतर्कता में सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया “रायगढ़ में ओपी चौधरी के विकास कार्यों को नजरअंदाज कर कांग्रेस विकास रोकना चाहती है, खुद 5 काम नहीं गिना सकती” – भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा का कांग्रेस पर हमला

भारतमाला सड़क पार करते दिखा 19 हाथियों का दल, थम गई वाहनों की रफ्तार, वीडियो हो रहा वायरल

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार की शाम 19 हाथियों के दल को भारतमाला सड़क को पार करते देखा गया। इस बीच जहां सड़क के दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही रुक गई वहीं लोगों ने हाथियों के दल का फोटो वीडियो अपने मोबाईल फोन में कैद किया है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में ही 104 हाथी अलग अलग दल में विचरण कर रहे हैं, जिसमें 34 नर, 50 मादा के अलावा 20 शावक शामिल है। गुरुवार की शाम धरमजयगढ़ वन मंडल के बाकारूमा रेंज के तेजपुर परिसर में विचरण कर रहे 19 हाथियों के एक बड़े दल को सिसरिंगा गांव के पास भारतमाला सड़क पार करते देखा गया। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए इस मार्ग पर दोनों तरफ लोगो की भारी भीड़ जुट गई थी और इस मार्ग में चलने वाले वाहनों के पहिये काफी देर तक थम गए।
हाथियों के सड़क पार करने के बाद ही इस मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने हाथियों के दल का फोटो और वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद किया है जो अब सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है। 19 हाथियों का यह दल सीसरिंगा कर्मी घाट के पास कल शाम तेजपुर की तरफ से सोहनपुर लाल माटी जंगल की तरफ बढ़ा है। ऐसे में वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीम ने हाथी प्रभावित गांव के ग्रामीणों को अलर्ट रहने को भी कहा गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ अभियान के तहत भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान-श्रीकांत सोमावार, 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और मतदाता सूची की शुद्धता का संदेश पहुंचाया जाएगा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?