October 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

दीपावली से पहले महंगाई भत्ता और एरियर्स की मांग, रायगढ़ में पेंशनर्स-कर्मचारियों का प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन नगर निगम रायगढ़ की वेबसाइट पर साइबर सेंधमारी का शक, स्क्रीन पर दिखा ‘Hacked By OVERTHRASH 1337’, पाकिस्तानी झंडे जैसा सिंबल नजर आने से मचा हड़कंप भारतमाला सड़क पार करते दिखा 19 हाथियों का दल, थम गई वाहनों की रफ्तार, वीडियो हो रहा वायरल रायगढ़ में 10 साल बाद मिला दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप, सर्प रक्षक समिति और वन विभाग की सतर्कता में सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया “रायगढ़ में ओपी चौधरी के विकास कार्यों को नजरअंदाज कर कांग्रेस विकास रोकना चाहती है, खुद 5 काम नहीं गिना सकती” – भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा का कांग्रेस पर हमला

नगर निगम रायगढ़ की वेबसाइट पर साइबर सेंधमारी का शक, स्क्रीन पर दिखा ‘Hacked By OVERTHRASH 1337’, पाकिस्तानी झंडे जैसा सिंबल नजर आने से मचा हड़कंप

रायगढ़. रायगढ़ नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर गुरुवार रात अचानक संदिग्ध गतिविधि सामने आने से हड़कंप मच गया। वेबसाइट खोलने पर पाकिस्तानी झंडे जैसा सिंबल दिखाई देने लगा, वहीं स्क्रीन पर ‘भ्ंबामक ठल व्टम्त्ज्भ्त्।ैभ् 1337’ लिखा नजर आया। वेबसाइट के प्रोग्राम भी नहीं खुल रहे थे। मामला सामने आने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही घंटों के भीतर वेबसाइट को रिस्टोर कर दोबारा चालू कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर यह असामान्य बदलाव दिखाई दिया। वेबसाइट पर सामान्य रूप से उपलब्ध प्रोग्राम नहीं खुल रहे थे और स्क्रीन पर हैकिंग से जुड़ा संदेश प्रदर्शित हो रहा था। पाकिस्तानी झंडे जैसा सिंबल दिखाई देने के बाद मामला और गंभीर नजर आने लगा। अधिकारियों को इसकी जानकारी मिलने पर वेबसाइट के होस्ट के माध्यम से जांच की गई और पुलिस को भी सूचना दी गई।
रिस्टोर होते ही फिर काम करने लगी वेबसाइट
वेबसाइट को सामान्य स्थिति में लाने के लिए उसे रिस्टोर किया गया। इसके बाद कुछ ही घंटों में वेबसाइट दोबारा काम करने लगी। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल उठने लगे हैं।
नगर निगम के प्रोग्रामर के मुताबिक, वेबसाइट हैक होने जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने वायरस या किसी तरह की छेड़छाड़ की आशंका जताई है। ऐसे में वेबसाइट पर संदिग्ध संदेश कैसे दिखाई दिया और इसके पीछे क्या वजह थी, इसकी स्थिति तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
साइबर सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
नगर निगम जैसी महत्वपूर्ण शहरी निकाय की आधिकारिक वेबसाइट पर इस तरह का संदेश दिखाई देना डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। फिलहाल वेबसाइट को दोबारा शुरू कर दिया गया है, लेकिन इस घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था और क्या किसी ने वेबसाइट की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि सामने आना बाकी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ अभियान के तहत भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान-श्रीकांत सोमावार, 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और मतदाता सूची की शुद्धता का संदेश पहुंचाया जाएगा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?