October 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

दीपावली से पहले महंगाई भत्ता और एरियर्स की मांग, रायगढ़ में पेंशनर्स-कर्मचारियों का प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन नगर निगम रायगढ़ की वेबसाइट पर साइबर सेंधमारी का शक, स्क्रीन पर दिखा ‘Hacked By OVERTHRASH 1337’, पाकिस्तानी झंडे जैसा सिंबल नजर आने से मचा हड़कंप भारतमाला सड़क पार करते दिखा 19 हाथियों का दल, थम गई वाहनों की रफ्तार, वीडियो हो रहा वायरल रायगढ़ में 10 साल बाद मिला दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप, सर्प रक्षक समिति और वन विभाग की सतर्कता में सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया “रायगढ़ में ओपी चौधरी के विकास कार्यों को नजरअंदाज कर कांग्रेस विकास रोकना चाहती है, खुद 5 काम नहीं गिना सकती” – भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा का कांग्रेस पर हमला

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता, लोकतंत्र की गरिमा और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा का मुद्दा उठाते हुए पैदल मार्च निकाला। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम एसडीएम खरसिया के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग की गई।
गुरुवार को खरसिया के मदनपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च शुरू हुआ। इसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। हाथों में कांग्रेस के झंडे और विभिन्न नारों की तख्तियां लेकर कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे। इस दौरान “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो”, “चुनाव बचाओ, देश बचाओ”, “वोट चोर गद्दी छोड़” और “लोकतंत्र से खिलवाड़ करना बंद करो” जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शन के दौरान “उमेश पटेल जिंदाबाद” और “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” के नारे भी सुनाई दिए।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले लोकसभा और विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। पार्टी ने विशेष रूप से एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) और फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई। कांग्रेस का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि किसी भी मतदाता के अधिकारों का हनन न हो।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों की निष्पक्ष और पारदर्शी समीक्षा कराने तथा मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग भी दोहराई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष चुनाव और मताधिकार की सुरक्षा पर निर्भर करती है। उनके मुताबिक, चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों का पारदर्शी समाधान होना जरूरी है, ताकि लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति आम जनता का विश्वास कायम रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ अभियान के तहत भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान-श्रीकांत सोमावार, 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और मतदाता सूची की शुद्धता का संदेश पहुंचाया जाएगा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?