July 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ समेत 10 जिलों में अगले 24 घंटे में अति भारी वर्षा की चेतावनी जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, वन परिक्षेत्र का मामला लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम का रहा नियंत्रण, 24 घंटे अलर्ट रही टीम, आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय की पूर्व-नियोजित रणनीति और तकनीकी कार्ययोजना रही कारगर लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग से अभद्रता और धमकी देने वाले आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई कर भेजा न्यायिक रिमांड पर पोल्ट्री फार्म से बोर पंप चुराने वाले दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित विवेचना से 24 घंटे में चोरी की वारदात का पर्दाफाश पाकरगांव के सुगंधित जवांफूल चावल की खुशबू पहुंच रही मुख्यमंत्री निवास तक, 10 एकड़ में सामूहिक खेती कर किसान बदल रहे समृद्धि की तस्वीर, 175 से 180 रुपये किलो बिक रहा जवांफूल चावल

अवैध शराब, मवेशी तस्करी और खुड़खुड़िया जुए पर एक साथ प्रहार, पांच जुआरी को किया गिरफ्तार, नकदी–16,360 रुपये और जुआ सामग्री जब्त

रायगढ़। नव पदस्थ थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव ने पदभार ग्रहण के साथ ही अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में 15 नवंबर को ग्राम गश्त के दौरान पुलिस ने अवैध शराब और मवेशी तस्करी की कार्रवाई के साथ-साथ जुआरियों पर भी निर्णायक प्रहार किया।
देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम टेटकाआमा में नाटक मंडली के पीछे बिजली खंभे की रोशनी में कुछ लोग खुड़खुड़िया जुआ खेलते हुए रुपये–पैसे का दांव लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने बिना समय गंवाए हमराह स्टाफ के साथ मौके पर घेराबंदी की और मौके से पांच जुआरियों—चेतन प्रसाद प्रधान, हुनर उरांव, समीम जाफर, मोहम्मद हमीद खान और कमरूद्दीन खान—को दबोच लिया। कुछ लोग पुलिस की भनक लगते ही अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए।
गिरफ्तार आरोपियों के फड़ से कुल 16,360 रुपये नगद और पूरी जुआ सामग्री जब्त की गई है। थाने में उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी गिरधारी साव के साथ प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक सुमित एक्का, राजू तिग्गा और चमरसाय भगत की सक्रिय भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

लगातार बारिश के बीच कलेक्टर ने शहर के बाढ़ एवं जल भराव संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखने एवं आपात स्थिति में सतर्क रहने के दिए निर्देश

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?