October 18, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आराध्या शक्ति गरबा परिवार का भव्य गरबा महोत्सव प्रारंभ, पहले ही दिन उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब ओपी चौधरी ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की रायगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘मां दुर्गा वाहिनी’ तैनात, छेड़छाड़ पर मिलेगी मदद अमित चिमनानी ने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व एवं संपूर्ण भाजपा परिवार का जताया हृदय से आभार! सिंघल स्टील प्लांट में ट्रक की चपेट में आया मजदूर, दाहिने पैर में गंभीर चोट, गेरवानी प्लांट के भीतर बैक करते समय ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप, घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती जंगल के पास चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा, 52 पत्ती ताश से लगा रहे थे दांव, नकद और ताश की गड्डी जब्त

पुलिस ने गुम नाबालिग बालिका को भगा ले जाने वाले युवक को लैलूंगा में दबोचा, बालिका दस्तयाबी कर आरोपी को पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

रायगढ़। जूटमिल थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामले में प्रार्थिया ने 11 नवंबर को थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान प्रार्थिया एवं परिजनों ने संदेह व्यक्त किया कि कायाघाट निवासी रितेश चौहान बालिका को बहला-फुसला कर ले गया है। इस पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव ने संदेही पर मुखबिर लगाकर लगातार निगरानी रखवाई।
आज पुलिस टीम ने लैलूंगा में घेराबंदी कर संदेही रितेश चौहान को पकड़ा, जिसके साथ गुम बालिका भी मिली। दोनों को थाना लाकर आवश्यक कथन एवं मेडिकल कराया गया। मामले में आरोपी के साक्ष्य अनुरूप धारा 87, 65 (1) बीएनएस एवं धारा 06 पाक्सो एक्ट जोड़ी गयी है।
आरोपी रितेश चौहान पिता कन्हैया लाल चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कैशला थाना लैलूंगा, ह.मु. कायाघाट मुक्तिधाम के पास, को गिरफ्तार कर विधि अनुसार रिमांड पर भेज दिया गया है। महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में जूटमिल पुलिस की यह त्वरित और प्रभावी सराहनीय कार्रवाई रही है ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?