July 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

मुख्यमंत्री के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, स्मार्ट मीटर, शिक्षक भर्ती और महंगाई से त्रस्त जनता का विश्वास खो चुकी है सरकार : तारेन्द्र डनसेना रायगढ़ समेत 10 जिलों में अगले 24 घंटे में अति भारी वर्षा की चेतावनी जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, वन परिक्षेत्र का मामला लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम का रहा नियंत्रण, 24 घंटे अलर्ट रही टीम, आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय की पूर्व-नियोजित रणनीति और तकनीकी कार्ययोजना रही कारगर लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग से अभद्रता और धमकी देने वाले आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई कर भेजा न्यायिक रिमांड पर पोल्ट्री फार्म से बोर पंप चुराने वाले दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित विवेचना से 24 घंटे में चोरी की वारदात का पर्दाफाश

पुलिस को बड़ी सफलता: करीब 10 किलो गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार , एक आरोपी जंगल की आड़ लेकर भागा

बालोद। अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान में बालोद जिले की पुरूर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार को धर दबोचा और उसके कब्जे से 9.980 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब ₹ 97,000/- बताई जा रही है।
थाना पुरूर पुलिस को 16 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ग्रे रंग की होंडा एक्टिवा स्कूटी (क्र. CG 07 CC 9158) पर दो व्यक्ति सवार हैं और कांकेर, चारामा के रास्ते रायपुर की ओर जा रहे हैं। उनके पास एक लाल-सफेद रंग के थैले में अवैध गांजा छिपाकर रखा हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएच 30 मेन रोड मरकाटोला कैंप के सामने नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन की चेकिंग शुरू की। मुखबिर द्वारा बताई गई स्कूटी के आते ही पुलिस स्टाफ ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया।
पुलिस को देख स्कूटी चला रहा व्यक्ति वाहन को तेज रफ्तार में आगे बढ़ाकर रोका और मौका पाकर जंगल की आड़ लेकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस टीम ने स्कूटी के पीछे बैठे व्यक्ति को भागने नहीं दिया और उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम अमन उर्फ शुभम राजपूत (उम्र 24 साल, निवासी दीपक नगर, दुर्ग) बताया। उसने यह भी बताया कि फरार हुआ उसका साथी सागर यादव (उम्र 25 साल, निवासी दीपक नगर, दुर्ग) है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9.980 किलोग्राम गांजा और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी को जब्त कर लिया है, जिसकी कुल कीमत 1,37,000/- आंकी गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

लगातार बारिश के बीच कलेक्टर ने शहर के बाढ़ एवं जल भराव संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखने एवं आपात स्थिति में सतर्क रहने के दिए निर्देश

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?