October 18, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आराध्या शक्ति गरबा परिवार का भव्य गरबा महोत्सव प्रारंभ, पहले ही दिन उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब ओपी चौधरी ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की रायगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘मां दुर्गा वाहिनी’ तैनात, छेड़छाड़ पर मिलेगी मदद अमित चिमनानी ने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व एवं संपूर्ण भाजपा परिवार का जताया हृदय से आभार! सिंघल स्टील प्लांट में ट्रक की चपेट में आया मजदूर, दाहिने पैर में गंभीर चोट, गेरवानी प्लांट के भीतर बैक करते समय ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप, घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती जंगल के पास चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा, 52 पत्ती ताश से लगा रहे थे दांव, नकद और ताश की गड्डी जब्त

नशा मुक्त भारत अभियान के पाँच वर्ष पूर्ण : रायगढ़ के सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, एसपी कार्यालय में एडिशनल एसपी ने दिलाई शपथ

रायगढ़। नशा मुक्त भारत अभियान के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 18 नवंबर को पूरे देश में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक शपथ अभियान आयोजित किया गया, जिसके तहत रायगढ़ जिले के सभी थाना और चौकियों में पुलिसकर्मियों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मियों ने देश को नशा मुक्त बनाने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हर संभव प्रयास करने की प्रतिज्ञा दोहराई।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एडिशनल एसपी आकाश मरकाम ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक सुशांतो बनर्जी, डीसीबी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर हेतराम सिदार तथा कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। थाना, चौकियों में प्रभारीगण ने अधिनस्थों को प्रतिज्ञा दिलाई गई ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?