June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

पिकअप वाहन से 10 गौवंश मुक्त, दो मवेशी तस्कर गिरफ्तार, लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायगढ़। लैलूंगा पुलिस ने आज मवेशी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन में अवैध रूप से गौवंश परिवहन कर रहे दो आरोपियों को धर दबोचा। थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में वाहन से 10 नग गौवंश को सुरक्षित मुक्त कराया गया।
थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिकअप क्रमांक JH 01 CG 4713 में मवेशी तस्करी की जा रही है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घरघोड़ा से लैलूंगा की ओर आ रहे वाहन को झगरपुर मेनरोड चौक पर घेराबंदी में रोककर जांच की। वाहन में 10 कृषक गौवंश भरे मिले। वाहन चालक ने अपना नाम विपिन कुमार तिर्की पिता स्व. बरनावस तिर्की उम्र 45 वर्ष निवासी दोकड़ा थाना कांसाबेल जिला जशपुर बताया, जबकि उसके साथी ने मनोज राम पिता विश्राम राम उम्र 39 वर्ष निवासी कांसाबेल जिला जशपुर होना बताया।
आरोपियों के पास गौवंश परिवहन से संबंधित किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं मिला। गवाहों के समक्ष 01 पिकअप वाहन एवं लगभग तीन लाख रुपये कीमत के 10 कृषक गौवंश को वजह-सबूत में जब्त किया गया। आरोपियों का कृत्य कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2024 की धारा 4, 6, 10, 11 के तहत अपराध पाए जाने पर अपराध क्रमांक 301/2025 दर्ज करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक डीपी चौहान, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक गोविंद बनर्जी, राजू तिग्गा और चमार साय की सक्रिय भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?