October 19, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आराध्या शक्ति गरबा परिवार का भव्य गरबा महोत्सव प्रारंभ, पहले ही दिन उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब ओपी चौधरी ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की रायगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘मां दुर्गा वाहिनी’ तैनात, छेड़छाड़ पर मिलेगी मदद अमित चिमनानी ने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व एवं संपूर्ण भाजपा परिवार का जताया हृदय से आभार! सिंघल स्टील प्लांट में ट्रक की चपेट में आया मजदूर, दाहिने पैर में गंभीर चोट, गेरवानी प्लांट के भीतर बैक करते समय ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप, घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती जंगल के पास चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा, 52 पत्ती ताश से लगा रहे थे दांव, नकद और ताश की गड्डी जब्त

बहु ने फांसी लगाकर दी जान, 9 माह पहले हुई थी लव मैरीज, मृतिका की माँ ने सास पर लगाया आरोप

कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत अमरिया पारा बस्ती में एक नवविवाहित ने घर पर लोहे के एंगल में फांसी लगाकर जान दे दी।सूचना पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।वही मृतिका के परिजनों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय मधु सुर्यवंशी मूलतः जांजगीर जिले के खोखरा गांव की रहने वाली थी जहां उसने कोरबा अमरिया पर निवासी अरुण कोसले से 9 माह पहले ही दोनो ने लव मैरिज की थी।
मधु सूर्यवंशी भाग कर शादी करने के बाद वह दोबारा अपने घर नहीं गई अरुण के घर पर परिवार के साथ रहती थी शनिवार की सुबह लगभग 11:00 बजे मधु फांसी लगाकर जान दे दी।
बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पर सास ससुर मौजूद थे वही पति टीपी नगर क्षेत्र में गैरेज में मिस्त्री का काम करता है जहां काम करने गया हुआ था उसे फोन पर जानकारी मिली कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी तब मौके पर पहुंचा और इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को मानिकपुर चौकी पुलिस ने इस मामले में जांच के तहसीलदार को मौके पर बुलाया और उनके समक्ष आगे की कार्यवाही शुरू की गई।
इस घटना की सूचना मिलते हैं मृतिका मधु के परिजन कोरबा पहुचे और उन्होंने मृतिका के सास ससुर पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाए । मधु की मां अंबिका बाई ने बताया की चार बेटियों में सबसे छोटी थी और कोरबा अपने दीदी के घर आई थी इस दौरान उसे युवक से संपर्क हुआ और शादी कर ली।
शादी के बाद उसकी बेटी से फोन पर बात होता था तब बताती थी कि उसके साथ ससुर लव मैरिज किये हो कुछ सामान लेकर नहीं आई है ऐसे कह कर बात-बात पर ताना माला करती थी जिसके चलते वह परेशान रहती थी और उनकी प्रताड़ना से ही आज उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि इस मामले में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह उसकी सास के साथ चाय बनाने को लेकर कहां सुनी हुई थी इसके बाद यह कदम उसने उठाया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?