August 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

बेलादुला वार्ड क्रमांक 21 में आवारा कुत्तों का आतंक चरम पर, दो दिनों में 20 लोग घायल, निगम प्रशासन पर सवाल

बेलादुला वार्ड क्रमांक 21 में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोग घर से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। बीते दो दिनों में लगभग 20 लोगों को कुत्तों ने काटा है, जिनमें महिलाएँ, बच्चे और बुज़ुर्ग शामिल हैं। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कुत्तों के झुंड रात ही नहीं, दिन में भी हमला कर रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों और सुबह टहलने वालों के लिए स्थिति बेहद चिंताजनक बन गई है। इस गंभीर स्थिति के बीच निगम प्रशासन पूरी तरह मौन है, जिसकी वजह से लोगों में नाराज़गी और असंतोष बढ़ रहा है। शिकायतों के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
वहीं, वार्ड पार्षद अजय मिश्रा हालात को देखते हुए अपने स्तर पर हरसंभव मदद कर रहे हैं—घायल लोगों के उपचार से लेकर लगातार गली-मोहल्लों का दौरा भी कर रहे हैं।
लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक निगम प्रशासन सक्रिय होकर स्थायी समाधान नहीं लाएगा, तब तक इस तरह की घटनाएँ रोक पाना मुश्किल रहेगा। स्थानीय निवासियों ने निगम से जल्द से जल्द कार्रवाई करने और क्षेत्र को कुत्तों के आतंक से मुक्त कराने की मांग की है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?