October 19, 2026

ऐप डाउनलोड करें

Sailaab NEWS: ललित महल गरबा आयोजन पहुंचे मा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, महाष्टमी की दी बधाई ताश के पत्तों से जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, 5,700 रुपये नकद जब्त, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 52 पत्ती ताश और पुराना अखबार भी जब्त घरघोड़ा में हर बुधवार लगेगा कलेक्टर का कैम्प कोर्ट, 4 नवंबर से शुरुआत, सात तहसीलों के राजस्व मामलों की होगी सुनवाई, जनदर्शन में लोग सीधे रख सकेंगे अपनी समस्याएं नवरात्रि-दशहरा पर्व पर सुरक्षा प्लान तैयार, 02 एडिशनल एसपी, 6 डीएसपी सहित थाना पुलिस, रिजर्व पुलिस, होमगार्ड और 6वीं बटालियन के जवान संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी शहर के सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा पर हो पूर्ण-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, कैनाल लिंक रोड, स्टेडियम, तालाबों के सौंदर्यीकरण और ऑक्सीजोन की प्रगति की मंत्री ने ली जानकारी यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, खेत बेचकर निवेश की गई रकम हड़पी, पीड़ित को न लाभ मिला और न वापस मिली राशि

नवरात्रि-दशहरा पर्व पर सुरक्षा प्लान तैयार, 02 एडिशनल एसपी, 6 डीएसपी सहित थाना पुलिस, रिजर्व पुलिस, होमगार्ड और 6वीं बटालियन के जवान संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने रायगढ़ पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्लान तैयार किया है। संपूर्ण व्यवस्था प्रभारी अनिल सोनी एडिशनल एसपी रायगढ़ हैं, जिनके मार्गदर्शन पर शहर को पांच सेक्टरों में विभाजित कर प्रत्येक सेक्टर में राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया है। दुर्गा पंडालों, गरबा स्थलों, रामलीला मंचन एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए थाना पुलिस के साथ रिजर्व पुलिस, होमगार्ड तथा 6वीं बटालियन के अतिरिक्त जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

पांच सेक्टरों में सुरक्षा की जिम्मेदारी

सेक्टर-1 : सिटी कोतवाली क्षेत्र
इस सेक्टर के प्रभारी सीएसपी रायगढ़ श्री राहुल उईके होंगे। इनके साथ थाना कोतवाली, महिला थाना, यातायात पुलिस एवं होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। इस क्षेत्र में सेवाकुंज, गुजरातीपारा, रामलीला मैदान, हुडको कॉलोनी, बगीचा एवं नटवर स्कूल मैदान सहित प्रमुख दुर्गा पंडालों और गरबा स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था संभाली जाएगी।

सेक्टर-2 : रामलीला मैदान
रामलीला मंचन एवं रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी डीएसपी श्री शिखर मरावी को सौंपी गई है। इनके साथ थाना कोतवाली की टीम तैनात रहेगी, जो आयोजन स्थल पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखेगी।

सेक्टर-3 : कोतरारोड थाना क्षेत्र
इस सेक्टर के प्रभारी डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर होंगी। थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक शील आदित्य के नेतृत्व में थाना कोतरारोड के जवान एवं होमगार्ड बल खैरपुर, किरोड़ीमलनगर और भगवानपुर क्षेत्र के दुर्गा पंडालों एवं गरबा आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

सेक्टर-4 : चक्रधरनगर थाना क्षेत्र
इस सेक्टर की जिम्मेदारी डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी एवं थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा को सौंपी गई है। इनके साथ 6वीं बटालियन, होमगार्ड तथा थाना चक्रधरनगर के जवान तैनात रहेंगे, जो क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था पर नजर रखेंगे।

सेक्टर-5 : जूटमिल थाना क्षेत्र
इस सेक्टर के प्रभारी डीएसपी श्री रोहित शुक्ला होंगे। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के साथ थाना जूटमिल एवं 6वीं बटालियन के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस बल क्षेत्र के दुर्गा पंडालों, गरबा आयोजनों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखेगा।

यातायात व्यवस्था के लिए विशेष टीम तैनात
पर्व के दौरान शहर में यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात पुष्पेन्द्र बघेल एवं डीएसपी यातायात श्री उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशेष व्यवस्था की गई है। थाना यातायात एवं रिजर्व पुलिस लाइन के बल को यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को आवागमन में अनावश्यक परेशानी न हो।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, खेत बेचकर निवेश की गई रकम हड़पी, पीड़ित को न लाभ मिला और न वापस मिली राशि

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?