April 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आदित्य बिजनेस पार्क काम्पलेक्स के सामने खड़ी बाईक में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, बाईक जलकर पूरी तरह हुई खाक 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, बंगुरसिया ढाबा के पास नाकेबंदी में कार समेत दबोचे गए आरोपी जनगणना प्रशिक्षण से घर लौट रहे शिक्षक को कार ने कुचला, सायकल सवार एक अन्य ग्रामीण भी हुआ गंभीर, जांच में जुटी पुलिस “अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”, रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा, आरोपी ने 15 से ज्यादा चोरी, लूट और उठाईगिरी की घटनाएं कबूली शादी कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे मौत, रात के अंधेरे में गड्ढे में गिरने से हुई घटना, परिजनों में पसरा मातम पल्सर मोटर सायकल की टक्कर से एक शख्स की मौत, शादी समारोह शामिल होनें जाते समय सड़क में गिरे टोपी उठाते समय हुई घटना

केलो को प्रदूषण मुक्त कराने फिर उठी मांग, पार्षद संजय देवांगन के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़। शहर के जीवनदायिनी केलो नदी में औद्योगिक अपशिष्ट और नालियों के गंदे पानी के प्रवाह से नाराज शहर के नागरिकों ने पार्षद संजय देवांगन के नेतृत्व में निगम आयुक्त को ज्ञापन देकर केलो नदी में सफाई अभियान चलाने की मांग उठाई है। ज्ञापन सौंपने वालों में वरिष्ठ कांगे्रसी पार्षद संजय देवांगन सहित वार्ड नं. की महिला पार्षद रेखा देवी, वरिष्ठ कांगे्रस अनिल अग्रवाल, मनोज सागर, संतोष राय, प्रदीप मिश्रा व कर्मचारी नेता शेख कलीमुल्लाह के हस्ताक्षर किये गए हैं।
ज्ञापन में कहा गया है कि केलो नदी को रायगढ़ नगर पालिक निगम क्षेत्र के जन जन अपनी महतारी (माँ) के स्वरूप में मानते है और पूज्यनीय मानता के कारण जीवन दायनी भी मानी जाती है। रायगढ़ शहर के मध्य से गुजरने वाली केलो नदी का प्रवाह दोनों तट में रहता है पर इसके पानी जो कि आपको वोतल में उपलब्ध करवाया जा रहा है, यह बहुत ही दुख की बात है कि उक्त पानी में कोयला के अपशिष्ट और औद्योगिक अपशिष्ट का वृहद समावेश है।
रायगढ़ नगर पालिक निगम के निवासियों की ओर से आग्रह है कि त्वरित प्रशासनिक दक्षता प्रदर्शित कर यह जांच हो कि कोयला और औद्योगिक अपशिष्ट कहां से और किसके द्वारा केलो नदी जो कि इस जिले की जीवन दायनी और महतारी (माँ) में प्रवाहित किया जा रहा है।
केलो नदी को प्रदूषण, कोयला और औद्योगिक अपशिष्ट से बचाने के लिये विशेष कार्य योजना बनाये जाने के लिये जनता से सुझाव लिये जाने के पश्चात जनता की बैठक अर्थात जनदरबार बुलायी जायेगी तो निश्चित ही ठोस कार्य योजना बन सकेगी। प्रतिनिधि मंडल ने केलो नदी पर सफाई अभियान चलाने की मांग करते हुए आज केलो नदी से लिया गया प्रदूषित पानी भी निगम आयुक्त को सौंपते हुए इसमें हो रहे प्रदूषण की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?