June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

रायगढ़ में उस्मान का हुआ स्वागत, तत्पश्चात युवा कांग्रेस की बड़ी बैठक, नई जिम्मेदारियों, दिल्ली दौरा को लेकर रणनीति तय,कार्यकारिणी गठन पर चर्चा

रायगढ़ । जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में आज नवनियुक्त जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) युवा कांग्रेस उस्मान बेग का रायगढ़ पहुंचते ही युवा कांग्रेस नेताओं ने जोरदार स्वागत किया तत्पश्चात कार्यालय में जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण की बैठक आयोजित हुई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस्मान के स्वागत पश्चात कार्यालय अंदर वरिष्ठ नेताओं ने उनका औपचारिक स्वागत-अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी पर शुभकामनाएँ व आशीर्वाद दिया। इस दौरान संगठन की अपेक्षाएँ, युवाओं की भूमिका और आने वाले समय में कार्यशैली पर संक्षिप्त चर्चा हुई।
उस्मान बेग ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय और एकजुट रखने के लिए वे पूरी जिम्मेदारी से काम करेंगे।

“दिल्ली चलो” कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा
स्वागत के बाद शुरू हुई औपचारिक बैठक में प्रदेश स्तरीय निर्देशों के तहत “दिल्ली चलो” कार्यक्रम प्रमुख विषय रहा। बैठक में जिले से सहभागिता, विभिन्न क्षेत्रों की जिम्मेदारियाँ और तैयारी के बिंदुओं को क्रमवार तय किया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में रायगढ़ की युवा टीम मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी। उस्मान बेग ने कहा कि सभी ब्लॉक और मंडल से सक्रिय युवाओं को इसमें शामिल किया जाएगा, ताकि जिला स्तर पर एक समन्वित टीम तैयार हो सके।

नई कार्यकारिणी गठन पर विचार,जिम्मेदारियां होंगी तय
बैठक के तीसरे चरण में जिला, विधानसभा, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर पर नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। संगठन में सक्रिय युवाओं को अवसर देने और टीम को जल्द अंतिम रूप देने पर सहमति बनी। तय किया गया कि सभी स्तरों की टीमों को व्यवस्थित कर आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को तेज किया जाएगा। बैठक का समापन संगठनात्मक मजबूती और नियमित समीक्षा बैठकों के संकल्प के साथ किया गया।

बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण नागेंद्र नेगी, शहर अध्यक्ष शाखा यादव , प्रदेश महासचिव राकेश पांडेय, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आरिफ सत्पुरुष ने मंच को संबोधित करते हुए , उस्मान को शुभकामनाएं देते हुए सभी में ऊर्जा का संचार किया बैठक में रायगढ़ ग्रामीण, घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा, खरसिया, छाल, धर्मजयगढ़ समेत समस्त जिले भर से युवा उपस्थित रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?