June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

नकली सिगरेट का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, ITC की शिकायत पर FIR दर्ज

रामानुजगंज। बलरामपुर रामानुजगंज में नकली सिगरेट के बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है। ITC लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि ऋषु मिश्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ITC प्रतिनिधि के अनुसार, बस स्टैंड स्थित जायसवाल पान भंडार, संचालक राज जायसवाल, में नकली और उल्लंघनकारी सिगरेटों की खुलेआम बिक्री की जा रही थी। शिकायतकर्ता ने स्वयं दुकान से सैंपल पैकेट खरीदकर इसकी पुष्टि की।

खरीदे गए पैकेटों में निम्न उत्पाद पाए गए—
गोल्ड स्टेप (Gold Step Tobacco Pvt. Ltd.)
जीटीपीएल विमल (Greencorp Agro Tree (OPC) Pvt. Ltd.)
निम्न गुणवत्ता वाली प्रिंटिंग वाले नकली Gold Flake पैकेट
White Flash ब्रांड, जो ITC के FLAKE ट्रेडमार्क का उल्लंघन करता पाया गया
यह सभी उत्पाद ITC के लोकप्रिय एवं संरक्षित GOLD FLAKE ब्रांड के नकली संस्करण पाए गए।

कंपनियों व निदेशकों पर आरोप
शिकायत में इन नकली उत्पादों के निर्माण में निम्न कंपनियों पर संलिप्तता का आरोप लगाया गया है—

Gold Step Tobacco Pvt. Ltd.
निदेशक: रमेश सुल्तानिया, लल्लू प्रसाद, बिगेंद्र कुमार सिंह
Greencorp Agro Tree (OPC) Pvt. Ltd.
निदेशक: चेदुरती पति रमेश बाबू
आरोप है कि ये कंपनियाँ संगठित रूप से नकली सिगरेट का निर्माण कर बाजार में उतार रही थीं, जिससे उपभोक्ताओं को गुमराह किया जा रहा था और ITC की बौद्धिक संपदा का गंभीर हनन हो रहा था।

गंभीर धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), ट्रेडमार्क अधिनियम, कॉपीराइट अधिनियम, COTPA तथा विधिक माप विज्ञान अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। अवैध कमाई की आशंका के चलते PMLA के तहत भी आगे की जांच संभावित है।

पुलिस जांच प्रारंभ
थाना रामानुजगंज में मामला दर्ज कर जांच का दायित्व उपनिरीक्षक बृजमोहन गुप्ता को सौंपा गया है। FIR की प्रति शिकायतकर्ता को निःशुल्क प्रदान की गई।

शिकायतकर्ता का बयान
नई दिल्ली निवासी 27 वर्षीय ऋषु मिश्रा ने कहा कि नकली सिगरेटों का यह व्यापार न केवल उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि ITC की बौद्धिक संपदा का भी गंभीर उल्लंघन है। उन्होंने ऐसे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?