June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ में गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद, प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना, नव वर-वधु को सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए दिया आशीर्वाद

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरुपीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने वर डॉ.कुमार विक्रम साहू और वधू डॉ.हेम पुष्पा साहू को नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्व की कामना भी की। इस अवसर पर लोक सभा सांसद राधेश्याम राठिया, नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो एवं श्रीमती लक्ष्मी जीवन पटेल, अरुणधर दीवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि ने भी गुरु दर्शन का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, डीएफओ अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे सहित प्रशासनिक अधिकारी, वर के पिता बिंदेश्वर साहू और वधू के पिता राजेश साहू सहित उनके परिवारजन मौजूद रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?