August 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेत माफियाओं पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार का बड़ा एक्शन, 20 से ज्यादा डंपर अवैध बालू जब्त, पूंजीपथरा में मची हड़कंप बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी बिलासपुर में डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद कारोबारियों की बैठक 5 अगस्त को प्रशिक्षण से स्वावलंबन तक पहुंच रहीं ग्रामीण महिलाएं, विजयलक्ष्मी समाज कल्याण समिति एवं NABARD की पहल से महिला उद्यमियों को मिला बाजार का अवसर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां , सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा

RAIGARH NEWS: जेएसडब्ल्यू स्टील पर 6.40 लाख रूपये का अर्थदंड, औद्योगिक हादसे के मामले में लेबर कोर्ट का फैसला

रायगढ़। असुरक्षित कार्य पद्धति और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने के परिणाम स्वरूप प्लांट में हुए हादसे में एक श्रमिक की हुई दर्दनाक मौत के मामले में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की ओर से दायर प्रकरण में सुनवाई पूरी करने के बाद श्रम न्यायालय ने नहरपाली स्थित मेसर्स जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड के अधिभोगी और कारखाना प्रबंधक को 6 लाख 40 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
जिले में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते हर महीने किसी न किसी औद्योगिक संस्थान में हादसे होते हैं और चीख पुकार मचती है। किसी हादसे में किसी मजदूर की जान चली जाती है तो किसी ने कोई गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल पहुंचता है। ऐसे सभी हादसों की जांच औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की ओर से की जाती है और कारखाना अधिनियमों का उल्लंघन पाये जाने पर संबंधितों के खिलाफ केस बनाकर लेबर कोर्ट में दायर करती है। ऐसे ही एक औद्योगिक हादसे के मामले में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के उप संचालक राहुल पटेल ने नहरपाली स्थित मेसर्स जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड के अधिभोगी गजराज राठौर और कारखाना प्रबंधक राजकुमार पटेल के खिलाफ कारखाना अधिनियम 1948 के विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण बनाकर श्रम न्यायालय में दायर किया था जहां मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद कारखाना अधिनियमों का उल्लंघन पाये जाने पर श्रम न्यायालय द्वारा कंपनी प्रबंधन को 6 लाख 40 हजार रुपये का अर्थदंड से दंडित किया गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?