October 24, 2026

ऐप डाउनलोड करें

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की पहल, निःशुल्क हुई ब्रेस्ट कैंसर जाँच व मैमोग्राफी रायगढ़ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक एवं स्वागत समारोह आज, प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत में निकलेगी भव्य बाइक रैली दिल्ली में पहली बार गूंजेगी भगवान झूलेलाल की अमृत कथा, साईं लालदास साहेब जी के श्रीमुख से होगा गुणगान दीपावली से पहले महंगाई भत्ता और एरियर्स की मांग, रायगढ़ में पेंशनर्स-कर्मचारियों का प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन नगर निगम रायगढ़ की वेबसाइट पर साइबर सेंधमारी का शक, स्क्रीन पर दिखा ‘Hacked By OVERTHRASH 1337’, पाकिस्तानी झंडे जैसा सिंबल नजर आने से मचा हड़कंप
महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की पहल, निःशुल्क हुई ब्रेस्ट कैंसर जाँच व मैमोग्राफी रायगढ़ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक एवं स्वागत समारोह आज, प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत में निकलेगी भव्य बाइक रैली दिल्ली में पहली बार गूंजेगी भगवान झूलेलाल की अमृत कथा, साईं लालदास साहेब जी के श्रीमुख से होगा गुणगान दीपावली से पहले महंगाई भत्ता और एरियर्स की मांग, रायगढ़ में पेंशनर्स-कर्मचारियों का प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन नगर निगम रायगढ़ की वेबसाइट पर साइबर सेंधमारी का शक, स्क्रीन पर दिखा ‘Hacked By OVERTHRASH 1337’, पाकिस्तानी झंडे जैसा सिंबल नजर आने से मचा हड़कंप

अंतरराज्यीय गिरोह धार गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार, पॉश इलाको में रेकी कर करते थे चोरी

जगदलपुर, बस्तर सहित कोंडागाँव, धमतरी व अन्य जगहों में रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 3 अंतराष्ट्रीय चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की, इन आरोपियों के पास से 2 मोटरसाइकिल के अलावा घरों के ताला तोड़ने औजार आदि को भी जब्त किया गया है,
मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह धार गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, तीनो आरोपी जिला धार मध्यप्रदेश के रहवासी है, जो छग के विभिन्न जिलों समेत उड़ीसा, महाराष्ट्र में भी सक्रिय होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे, इन चोरों के द्वारा जिला बस्तर के अतिरिक्त कोण्डागांव, धमतरी, साकोली (महाराष्ट्र), नवरंगपुर (ओड़िसा) में हुई चोरी की घटना को स्वीकार किया है, चोरों के पास से 2 नग चोरी का मोटर साइकिल तथा आला जरब जप्त किया गया है, इन चोरों के द्वारा अब तक किये गए चोरी में जिला बस्तर के 5 मामलों में तीनों आरोपियों की संलिप्तता पाई गई है, साथ ही अन्य सह-आरोपियों पतासाजी की जा रही है, इन आरोपियों में पारस अलावा उर्फ अमलियार 21 वर्ष निवासी ग्राम गडरावत पोस्ट नरवाली थाना टांडा जिला धार मप्र, धीतु अलावा उर्फ अमलियार 23 वर्ष निवासी ग्राम गडरावत पोस्ट नरवाली थाना टांडा जिला धार मप्र व पंकेश अनारे 22 वर्ष निवासी ग्राम गडरावत पोस्ट नरवाली थाना टांडा जिला धार मप्र को गिरफ्तार किया गया है,
जप्त सामग्री में 6 नग नकली सोने जैसा अलग-अलग प्रकार का हार, 2 नग नकली सिंगल कान का , 2 नग आर्टिफिशियल ज्वेलरी, 2 जोड़ी चांदी का पायल, 4 नग चांदी का चैन, 5 नग चांदी का बिछिया, 1 नग चांदी का सिक्का, 1 नग चांदी का चाबी छल्ला के अलावा 20 रूपये का नोट 253 नग, 10 रूपये का नोट 249 नग, 20 रूपये का सिक्का 52 नग, 10 रूपये का सिक्का 378 नग, 1 नग एंड्रॉईड मोबाईल फोन, 2 नग कीपेड फोन, 2 नग होण्डा शाईन मोटर साईकिल, चोरी करने के लिए घर का ताला काटने का औजार, 1 नग लोहे का कटर, 1 नग लोहे का कौंआ पाना, 2 नग लोहे का बेल्डिंग कर बनाया हुआ औजार भी जब्त किया गया है,
प्रार्थियों द्वारा मामला दर्ज कराया गया था कि जब वह घर पर नहीं थें। उसी दौरान रात्रि कालिन अज्ञात चोरो द्वारा पॉश कॉलोनियों में बंद घरो की रेकी कर अलग अलग घरों का ताला तोड़कर घरों से सोना, चांदी एवं नगद रकम चोरी कर ले गये थे, जिनकी रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया, लगातार चोरी को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के पता तलाश के लिए टीम गठित किया गया, सभी चोरी के वारदातों का बारीकी से जांच किया गया, पुलिस द्वारा यह पाया कि सभी चोरियों का तरीका एक समान है, पड़ोसी जिलो से संपर्क करने पर पुलिस द्वारा उनके क्षेत्र के रोड़ से लगे हुए पॉश कॉलोनियों में इसी तरीके की घटनाएं घटित होने की बात बताई गई, जिला बस्तर एवं जिला कोण्डागांव, धमतरी के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से जांच किया गया, फुटेज में दिख रहे संदिग्धों के संबंध में मुखबीर के माध्यम से पतासाजी की गई, मुखबीर से संदेहियों की सूचना मिली कि उसी कद-काठी एवं मिलते-जुलते लोग सनसिटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के आसपास रेकी करते हुए देखे गये हैं,
सूचना पर घेराबंदी करते हुए 3 संदेहियों को पकड़ा गया, पुछताछ करने पर संदेहियो ने रेकी करना एवं चोरी करने की बात स्वीकार किया, आरोपियों ने बताया कि अलग-अलग राज्यो के सुने मकानों में ताला तोड़कर चोरी करने की बात बताई, एवं महाराष्ट्र से चोरी कर लाये सामानो को एवं चोरी करने के औजारों को जंगल में छुपाकर रखना भी बताया गया, पुलिस ने चोरी हुए मोटरसाईकलो को जप्त करने के साथ ही तीनो आरोपियों को पुलिस रिमाण्ड लेकर जिला धार घर गए, आरोपियों का पता-तलाश किया गया, लेकिन अन्य संदिग्धों गांव में नही होने की बात बताई, गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर कपास के खेत में छुपाकर रखा हुआ 2 नग मोटर साईकिल को भी जप्त किया गया, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया,

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ अभियान के तहत भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान-श्रीकांत सोमावार, 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और मतदाता सूची की शुद्धता का संदेश पहुंचाया जाएगा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?