March 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ः होली में ड्रोन से हुड़दंगियों पर नजर, 400 पुलिस अधिकारी-जवान तैनात, 16 चेकिंग पॉइंट, हर घटनाओं पर नजर पुलिस हिरासत में संदिग्ध की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप, परसकोल हत्याकांड की जांच के दौरान युवक एक साइड पैरालाइज, रायपुर रेफर खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार , आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली धान बोनस के बाद अपेक्स बैंक में किसानों की भारी भीड़, बिजली व्यवस्था और सर्वर समस्या पर बैंक की लापरवाही से बढ़ी परेशानी तालाबपार हमालपारा में हुई सोने की बाली चोरी का 24 घंटे में खुलासा, करने वाला एवं चोरी का सामान खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार , दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए रायगढ़ में कई जगह देर रात हुआ होलिका दहन, कल खेली जाएगी होली, चौक-चौराहों पर पुलिस रहेगी मुस्तैद

नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ सह प्रभारी रहते तीन चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत :- अरुण धर दीवान, नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित

रायगढ़ :- नितिन नबीन को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा छग के प्रभारी एवं सह प्रभारी रहते हुए नितिन नवीन जी के नेतृत्व में 2023 के विधान सभा 2024 के लोकसभा 2025 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली। उन्हें कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है।विधान सभा चुनाव के दौरान उनके सान्निध्य का जिक्र करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष दीवान ने भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी व बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले भर में पार्टी कार्यकताओं की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
अरुण धर दीवान में जिला भाजपा की ओर से केंद्रीय नेतृत्व के प्रति इस कदम हेतु आभार भी जताया है। नितिन नवीन जी की अदभुत संगठन क्षमता कौशल रणनीति का उल्लेख करते हुए कहा छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के नितिन जी शिल्पकार रहे है। प्रदेश सह प्रभारी, लोकसभा चुनाव प्रभारी और प्रदेश प्रभारी रहते हुए उन्होंने प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को चुनाव पूर्व उत्साहित करने में अहम भूमिका निभाई । राष्ट्रीय स्तर पर अब उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। चुनाव पूर्व जमीनी स्तर पर कार्यकताओं को उत्साहित करने हेतु उन्होंने निरंतर संवाद किया और चुनाव पूर्व कार्यकताओं को तैयार किया।
प्रदेश के कार्यकताओं से जीवंत संपर्क के साथ उनकी संगठनात्मक कार्यक्षमता विशिष्टता और प्रतिबद्धता भाजपा को एक सशक्त राजनीतिक दल के रूप स्थापित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करती रहेगी। दीवान ने कहा कि श्री नबीन की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता हर्षित एवं उत्साहित हैं। श्री नबीन के नेतृत्व ने पार्टी की रीति-नीति और संगठनात्मक दायित्वों व गतिविधियों की गम्भीरता से कार्यकताओं को समझने का अवसर दिया ।भाजपा महामंत्री द्वय जतिन साव विकास केडिया सहित जिला भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नितिन नबीन जी को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?