October 24, 2026

ऐप डाउनलोड करें

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की पहल, निःशुल्क हुई ब्रेस्ट कैंसर जाँच व मैमोग्राफी रायगढ़ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक एवं स्वागत समारोह आज, प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत में निकलेगी भव्य बाइक रैली दिल्ली में पहली बार गूंजेगी भगवान झूलेलाल की अमृत कथा, साईं लालदास साहेब जी के श्रीमुख से होगा गुणगान दीपावली से पहले महंगाई भत्ता और एरियर्स की मांग, रायगढ़ में पेंशनर्स-कर्मचारियों का प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन नगर निगम रायगढ़ की वेबसाइट पर साइबर सेंधमारी का शक, स्क्रीन पर दिखा ‘Hacked By OVERTHRASH 1337’, पाकिस्तानी झंडे जैसा सिंबल नजर आने से मचा हड़कंप

खरसिया में काव्य कलश परिवार का भव्य वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, वार्षिकांक विमोचन, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में प्रदेशभर के साहित्यकारों ने दी गरिमामयी उपस्थिति

खरसिया | काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच, खरसिया (जिला रायगढ़) द्वारा आयोजित पंचम वार्षिक अधिवेशन, सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 14 दिसंबर रविवार को लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम, ठाकुरदिया खरसिया में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस विशाल साहित्यिक महोत्सव में प्रदेशभर से आए साहित्यकारों, कवियों एवं साहित्यप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद खरसिया के अध्यक्ष कमल गर्ग उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मान. अवधनारायण सोनी, हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष विन्नी सलुजा,वरिष्ठ साहित्यकार रमेश सिंघानिया, राजभाषा आयोग रायपुर के समन्वयक रामेश्वर शर्मा, तथा गौसेवक राकेश केशरवानी समेत अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
आयोजन में मंच के संरक्षक मनमोहन सिंह ठाकुर, संस्थापक पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’, उपाध्यक्ष राकेश नारायण बंजारे, सचिव महेन्द्र कुमार राठौर, सलाहकार वेदराम चौहान, राधेश्याम पटेल, लखन राठौर, विनोद डडसेना, चोपेश्वर साहू, तिलक तनौदी, तनूजा साहू, सुरेन्द्र केंवट, राजेन्द्र कुर्रे, कन्हैया लाल गुप्ता, रमेश रस्सियार, कामिनी प्रधान, खुमान भट्ट, महेत्तर देवांगन, सत्तू सतनारायण बरेठ, सोनू बरेठ, लीलाधर प्रजापति समेत बड़ी संख्या में साहित्यकार व सदस्य उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी व मॉं शारदे के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित करके हुई। राजकीय गीत पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता ने प्रस्तुत किया। स्वागत गीत की प्रस्तुति राधेश्याम पटेल ने दी। इसके पश्चात् मंच के संरक्षक मनमोहन सिंह ठाकुर व उपाध्यक्ष राकेश नारायण बंजारे ने उद्बोधन दिया। तत्पश्चात् अतिथियों के करकमलों से काव्य कलश पत्रिका – 2025 का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें योगेश चौहान, रमेश विश्वहार, संध्या त्रिपाठी, महेंद्र बेज़ुबां तथा प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’ द्वारा शानदार काव्य पाठ किया गया। सम्मान समारोह में विभिन्न विभूतियों का सम्मान किया गया।संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल संचालन राकेश नारायण बंजारे, वेदराम चौहान एवं विनोद डडसेना ने किया।
काव्य कलश परिवार द्वारा आयोजित यह भव्य अधिवेशन साहित्य, कला और संस्कृति के संगम का अनुपम अवसर साबित हुआ। आयोजन समिति ने सभी उपस्थित साहित्यकारों व साहित्यप्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ अभियान के तहत भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान-श्रीकांत सोमावार, 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और मतदाता सूची की शुद्धता का संदेश पहुंचाया जाएगा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?