October 24, 2026

ऐप डाउनलोड करें

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की पहल, निःशुल्क हुई ब्रेस्ट कैंसर जाँच व मैमोग्राफी रायगढ़ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक एवं स्वागत समारोह आज, प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत में निकलेगी भव्य बाइक रैली दिल्ली में पहली बार गूंजेगी भगवान झूलेलाल की अमृत कथा, साईं लालदास साहेब जी के श्रीमुख से होगा गुणगान दीपावली से पहले महंगाई भत्ता और एरियर्स की मांग, रायगढ़ में पेंशनर्स-कर्मचारियों का प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन नगर निगम रायगढ़ की वेबसाइट पर साइबर सेंधमारी का शक, स्क्रीन पर दिखा ‘Hacked By OVERTHRASH 1337’, पाकिस्तानी झंडे जैसा सिंबल नजर आने से मचा हड़कंप

पड़ोसियों के बीच मारपीट में जूटमिल पुलिस ने दो आरोपी पर गैर-जमानतीय धाराओं में की कार्यवाही आरोपियों को कोर्ट पेश कर भेजा जेल

रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ोसियों के बीच हुई गंभीर मारपीट की घटना में जूटमिल पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गैर-जमानतीय धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना सोनूमुड़ा भक्तिनडीपा नयापारा की है, जहां आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था।
घटना के संबंध में प्रार्थी दुर्गा प्रसाद साहू पिता बालक राम साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी सोनूमुड़ा भक्तिनडीपा नयापारा, ने दिनांक 25 अक्टूबर को थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि 19 अक्टूबर 2025 की दोपहर घर के सामने गाली-गलौज की आवाज सुनकर वह बाहर निकला, जहां पड़ोस में रहने वाले रामचरण साहू और उसका भाई देवचरण साहू आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। गाली देने से मना करने पर देवचरण साहू ने उग्र होकर प्रार्थी के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से उसके पेट के नीचे वार कर दिया, वहीं रामचरण साहू ने डंडे से मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आई प्रार्थी की मां मायावती साहू को भी रामचरण साहू ने डंडे से पैर और सिर में चोट पहुंचाई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में दुर्गा प्रसाद साहू बेहोश हो गया था और उसे 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती कर उपचार कराया गया, इसके बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
थाना जूटमिल में आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान आहत दुर्गा प्रसाद साहू एवं उसकी मां मायावती साहू का मेडिकल परीक्षण कराकर प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर साक्ष्य अनुरूप धारा 117(2) एवं 118(1) बीएनएस जोड़ी गई। गिरफ्तारी के भय से आरोपी फरार थे, पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी रामचरण साहू से घटना में प्रयुक्त एक चाकू तथा आरोपी देवचरण साहू से एक बांस का डंडा जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी देवचरण साहू पिता बद्री प्रसाद साहू, उम्र 42 वर्ष तथा रामचरण साहू पिता बद्री प्रसाद साहू, उम्र 53 वर्ष, दोनों निवासी सोनूमुड़ा भक्तिनडीपा वार्ड क्रमांक 42, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़ (छ.ग.) को आज शाम गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव अहेर के नेतृत्व में की गई, जिसमें प्रकरण की विवेचना में प्रधान आरक्षक सतीश पाठक एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ अभियान के तहत भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान-श्रीकांत सोमावार, 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और मतदाता सूची की शुद्धता का संदेश पहुंचाया जाएगा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?