June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

नाबालिग से अनाचार के आरोपी शिशुपाल को 20 साल की सश्रम कैद

रायगढ़. नाबालिग बालिका के साथ लंबे समय तक अनाचार के गंभीर मामले में रायगढ़ फास्ट्रेक कोर्ट ने आरोपी शिशुपाल सेठ को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़ का है, जहां पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना पूर्ण की थी।
अभियोजन के अनुसार आरोपी ने नाबालिग पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर, सामाजिक बदनामी का भय दिखाकर और उसकी नाबालिग होने का लाभ उठाते हुए लगातार शारीरिक शोषण किया। पीड़िता लंबे समय तक डर और दबाव के कारण इस अपराध की जानकारी किसी को नहीं दे सकी। विचारण के दौरान न्यायालय के समक्ष पीड़िता के बयान, चिकित्सकीय साक्ष्य, परिस्थितिजन्य प्रमाण तथा अन्य दस्तावेज प्रस्तुत किए गए, जिनका सूक्ष्म परीक्षण करने के बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषसिद्ध माना। फास्ट्रेक कोर्ट रायगढ़ के न्यायाधीश देवेंद्र साहू ने अपने निर्णय में स्पष्ट कहा कि नाबालिगों के विरुद्ध यौन अपराध अत्यंत गंभीर श्रेणी के अपराध हैं और ऐसे मामलों में कठोर दंड दिया जाना आवश्यक है, ताकि समाज में भयमुक्त वातावरण बन सके और अपराधियों को स्पष्ट संदेश जाए।
इस प्रकरण में अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक मोहन ठाकुर के साथ एडवोकेट प्रवीण कुमार त्रिपाठी एवं एडवोकेट उपासना कुलदीप ने सशक्त रूप से पैरवी की। अभियोजन पक्ष ने साक्ष्यों की कड़ी को प्रभावी ढंग से न्यायालय के समक्ष रखते हुए यह सिद्ध किया कि आरोपी द्वारा किया गया कृत्य न केवल कानून के विरुद्ध है बल्कि समाज की नैतिकता और मानवता के भी खिलाफ है। न्यायालय के इस फैसले से पीड़िता को न्याय मिला है और यह निर्णय नाबालिगों के विरुद्ध अपराध करने वालों के लिए एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?