October 24, 2026

ऐप डाउनलोड करें

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की पहल, निःशुल्क हुई ब्रेस्ट कैंसर जाँच व मैमोग्राफी रायगढ़ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक एवं स्वागत समारोह आज, प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत में निकलेगी भव्य बाइक रैली दिल्ली में पहली बार गूंजेगी भगवान झूलेलाल की अमृत कथा, साईं लालदास साहेब जी के श्रीमुख से होगा गुणगान दीपावली से पहले महंगाई भत्ता और एरियर्स की मांग, रायगढ़ में पेंशनर्स-कर्मचारियों का प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन नगर निगम रायगढ़ की वेबसाइट पर साइबर सेंधमारी का शक, स्क्रीन पर दिखा ‘Hacked By OVERTHRASH 1337’, पाकिस्तानी झंडे जैसा सिंबल नजर आने से मचा हड़कंप

सब्जी बनाने के विवाद में दोस्त पर टंगिया से हमला, पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर गैर-जमानतीय धाराओं में रिमांड पर भेजा

रायगढ़। पुलिस चौकी जोबी क्षेत्र में मामूली घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त पर टंगिया से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी राठौर ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर गैर-जमानतीय धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
घटना के संबंध में प्रार्थी सतीश कुमार राठिया पिता — उम्र 25 वर्ष निवासी जोबी ने 15 दिसंबर को पुलिस चौकी जोबी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी मायके गई हुई है, जिसके चलते वह अपने दोस्त राम गोपाल यादव के घर पर साथ में खाना बनाकर खाता था। दिनांक 13 दिसंबर 2025 शनिवार की रात मछली की सब्जी बनाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान सतीश द्वारा यह कहे जाने पर कि वह ही हमेशा खाना बनाता है और राम गोपाल कोई सहयोग नहीं करता, आरोपी राम गोपाल यादव गाली-गलौज पर उतर आया और पास में रखे टंगिया को उठाकर उसके पासे से सतीश पर हमला कर दिया।
मारपीट की रिपोर्ट पर थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 628/2025 धारा 296, 351(2), 115(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। घायल सतीश कुमार राठिया का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें उसके दाहिने पैर की हड्डी में फ्रैक्चर पाया गया। गंभीर चोट की पुष्टि होने पर प्रकरण में धारा 118(2) भारतीय न्याय संहिता की वृद्धि की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी राम गोपाल यादव पिता फिर सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी जोबी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तथा घटना में प्रयुक्त टंगिया को विधिवत जप्त किया गया। आरोपी को आज न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी राठौर के साथ हेड कांस्टेबल दशरथ लाल सिदार एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ अभियान के तहत भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान-श्रीकांत सोमावार, 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और मतदाता सूची की शुद्धता का संदेश पहुंचाया जाएगा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?