October 24, 2026

ऐप डाउनलोड करें

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की पहल, निःशुल्क हुई ब्रेस्ट कैंसर जाँच व मैमोग्राफी रायगढ़ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक एवं स्वागत समारोह आज, प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत में निकलेगी भव्य बाइक रैली दिल्ली में पहली बार गूंजेगी भगवान झूलेलाल की अमृत कथा, साईं लालदास साहेब जी के श्रीमुख से होगा गुणगान दीपावली से पहले महंगाई भत्ता और एरियर्स की मांग, रायगढ़ में पेंशनर्स-कर्मचारियों का प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन नगर निगम रायगढ़ की वेबसाइट पर साइबर सेंधमारी का शक, स्क्रीन पर दिखा ‘Hacked By OVERTHRASH 1337’, पाकिस्तानी झंडे जैसा सिंबल नजर आने से मचा हड़कंप

डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में कदम – अदाणी फाउंडेशन द्वारा मिलुपारा और कुंजेमुरा में नि:शुल्क कंप्यूटर एवं एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

रायगढ़ । अदाणी फाउंडेशन ने स्थानीय महिलाओं और युवतियों को तकनीकी शिक्षा से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ग्राम मिलुपारा और कुंजेमुरा में नि:शुल्क कंप्यूटर एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल दुनिया से जोड़ना और उन्हें रोजगार के नए अवसरों के लिए तैयार करना है।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी, टाइपिंग कौशल, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के मूल तत्व, इंटरनेट और ईमेल का उपयोग तथा डिजिटल सुरक्षा के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रयोग और महत्व पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी प्रतिभागियों को कंप्यूटर और एआई दोनों के प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। इस पहल से कुल 50 महिलाएँ और युवतियाँ लाभान्वित होंगी, जिससे वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होंगी।

मिलुपारा में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री उद्धव भगत (सरपंच, ग्राम पंचायत मिलुपारा) द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री सीताराम चौधरी (उपसरपंच), दिलीप नायक, प्रेम शंकर पटेल, ओथराम सिदार तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अदाणी समूह से श्री विवेक रायकर (जीपी साइट हेड) और राघवेन्द्र शर्मा (संदक प्रमुख) ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कुंजेमुरा में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमति यज्ञसेनी उमेश सिदार (जनपद सदस्य) एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमति संजुक्ता ललित खेश (सरपंच, ग्राम पंचायत कुंजेमुरा) द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री उमेश सिंह सिदार, श्रीमति रत्ना निषाद, श्रीमति सुमन निषाद, श्रीमति रामवती सहिस तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अदाणी फाउंडेशन से श्री मनीष शुक्ला (सीएसआर प्रमुख) एवं पूरी सीएसआर टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
अदाणी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह पहल महिलाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने और उन्हें रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। तकनीकी जागरूकता बढ़ने से स्थानीय समुदाय में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ अभियान के तहत भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान-श्रीकांत सोमावार, 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और मतदाता सूची की शुद्धता का संदेश पहुंचाया जाएगा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?