August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है”

देशभक्ति और त्यौहारों के नृत्य से बंधा समां, संस्कार स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न, हजारों की संख्या में पालकों ने सराहा

रायगढ़। रायगढ़ की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम के साथ संपन्न हुआ। संस्था की प्राचार्या रश्मि शर्मा ने बताया कि मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा के निर्देशन में स्कूल की पूरी टीम ने 1 माह की अथक मेहनत से कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य अतिथि पुरूषोत्तम अग्रवाल सहित डीएसपी पी.पी.सिंह, डायरेक्टर बालमुकुन्द शर्मा, पद्मा चंद्रा आदि मौजूद रहे।
पुरूषोत्तम अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कार पब्लिक स्कूल ने बहुत ही कम समय में रायगढ़ एवं अपने आसपास के जिलों में प्रसिद्धि पाई है जो काबिले तारीफ है। हमेशा नई-नई चीजें बच्चों के लिए प्रस्तुत करते रहते हैं यह सराहनीय कार्य है। साथ ही उद्बोधन में शाखा यादव, दीपक पांडे, नगेन्द्र नेगी, पीपी सिंह, आदि ने स्कूल की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताते हुए तारीफ की। मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने आने वाले समय में स्कूल की गतिविधियों एवं योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन पालकगण के समक्ष रखा। जिसमें स्कूल की वर्षभर की सफलताओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन एक्टिंग डायरेक्टर सी.पी. देवांगन और मंच संचालन शिक्षक जतीन्द्र प्रधान एवं विनिता सोनी ने किया।

योग डांस व देशभक्ति थीम ने दिल को छुआ
वार्षिक उत्सव समारोह में योग पर आधारित नृत्य नाटिका विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया। जिसमें हैरतअंगेज तथा खतरनाक स्टंट प्रस्तुत किए गए। जिससे लोगों ने दिल थाम कर आनंद लिया। दूसरी ओर देशभक्ति पर आधारित नृत्य ने देश पर मर मिटने का जज्बा पैदा किया।

विद्यार्थियों ने किया मंच संचालन
मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि वार्षिकोत्सव समारोह की सबसे खास बात यह रही कि प्रारंभ से लेकर अंत तक कक्षा नर्सरी से 12 तक के विद्यार्थियों ने मंच संचालन किया। हिन्दी एवं अंग्रेजी में बच्चों की प्रस्तुति देखते ही बनती थी। शायरी एवं देशभक्ति के दोहे आदि ने समां बांध दिया था। शर्मा ने यह भी कहा कि वार्षिकोत्सव समारोह केवल मनोरंजन का ही साधन नहीं था बल्कि बच्चों को सीखने सिखाने का भी माध्यम था। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है।

प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने जिला स्तर से ऊपर राज्य, राष्ट्र एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संस्कार पब्लिक स्कूल का एवं जिले का नाम रोशन किया। ऐसे 100 से अधिक बच्चों को एवं उनके पैरेन्ट्स को सम्मानित किया गया। इसके अलावा ऐसे पूर्व विद्यार्थी जो बड़े-बड़े पदों पर पदासीन होकर संस्कार पब्लिक स्कूल का मान बढ़ा रहे हैं। ऐसे विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?