October 25, 2026

ऐप डाउनलोड करें

कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार, बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी पकड़े गए 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त, पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका चालक दो स्थानों पर शराब रेड कार्रवाई, 32 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तुमीडीह–सराईपाली मार्ग पर स्कूटी से शराब परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर महुआ शराब और स्कूटी जब्त RAIGARH: जंगली सूअर के अवैध शिकार का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार उमेश पटेल के नेतृत्व में खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग दीपावली से पहले प्रदूषण पर उठे सवाल, रायगढ़ में शिव शक्ति स्टील प्लांट के धुएं से ग्रामीण परेशान

RAIGARH: ग्रामीण के मकान पर हाथियों का हमला, परिवार ने दीवार तोड़कर भागकर बचाई जान

रायगढ़ । जिले में उस समय दहशत का माहौल बन गया। जब रात के अंधेरे में जंगल से निकलकर हाथियों का दल एक ग्रामीण के घर के सामने पहुंच गया। इस दौरान परिवार ने अपने मकान के पीछे की दीवार को तोड़कर भागकर अपनी जान बचाई। मामला लैलूंगा वन परिक्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लमडांड में जंगली हाथियों के दल ने सूरज खडिया के मकान को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया है। गांव के ग्रामीण बताते हैं कि दो दिनों से हाथियों का दल यहां पहुंच रहा है। 21 दिसंबर की रात हाथियों का दल जब सूरज खडिया के घर के पास पहुंचकर उसके मकान को तोड़ रहा था। इस दौरान डरे सहमे परिवार ने किसी तरह मकान के पीछे तरफ की दीवार को तोड़कर भागकर अपनी जान बचाई। वहीं कल भी हाथियों का दल यहां पहुंचा था और इस दौरान फिर से हाथियों ने सूरज खडिया के मकान को तोड़कर पूरी तरह तहस-नहस कर दिया।
लैलूंगा रेंज में 11 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। जिसमें 2 नर, 6 मादा के अलावा 3 शावक शामिल हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई। साथ ही गांव में मुनादी कराकर लोगों को हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?