April 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आदित्य बिजनेस पार्क काम्पलेक्स के सामने खड़ी बाईक में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, बाईक जलकर पूरी तरह हुई खाक 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, बंगुरसिया ढाबा के पास नाकेबंदी में कार समेत दबोचे गए आरोपी जनगणना प्रशिक्षण से घर लौट रहे शिक्षक को कार ने कुचला, सायकल सवार एक अन्य ग्रामीण भी हुआ गंभीर, जांच में जुटी पुलिस “अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”, रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा, आरोपी ने 15 से ज्यादा चोरी, लूट और उठाईगिरी की घटनाएं कबूली शादी कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे मौत, रात के अंधेरे में गड्ढे में गिरने से हुई घटना, परिजनों में पसरा मातम पल्सर मोटर सायकल की टक्कर से एक शख्स की मौत, शादी समारोह शामिल होनें जाते समय सड़क में गिरे टोपी उठाते समय हुई घटना

भारत माला में ओवरब्रिज व रास्ता नही देने का आरोप, जनदर्शन में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़। भारतमाला सड़क परियोजना के तहत उरगा से धनबाद मार्ग निर्माण में ग्राम तेजपुर बस स्टैंड के पास रास्ता एवं ओवरब्रिज नहीं दिए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इस संबंध में प्रभावित ग्राम पंचायत ढोढ़ागांव, सोहनपुर, राजकोट, सोखामुड़ा एवं आश्रित परसाटोली के ग्रामीणों ने जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि परियोजना के कारण करीब 7 से 8 हजार की आबादी सीधे प्रभावित हो रही है। तेजपुर बस स्टैंड के पास रास्ता बंद होने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही ओवरब्रिज अथवा पैदल पुल की व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में दुर्घटनाओं और गंभीर समस्याओं की आशंका बनी रहेगी।
ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रभावित क्षेत्र में ओवरब्रिज एवं पैदल पुल का निर्माण कराया जाए। कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र समाधान की अपील की है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?