August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

सरिया: अवैध गांजा परिवहन पर बड़ी कार्यवाही, मारुति स्विफ्ट डिजायर कार में गांजा परिवहन करते 25 किलो 935 ग्राम गांजा के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं अति.पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व मे सरिया पुलिस को 25किलो 935 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 02 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12/01/2026को दौरान पेट्रोलिंग जरिये मुखबीर सुचना मिला कि एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक WB06 F 4202 का चालक उड़ीसा से गांजा लेकर सरिया तरफ जा रहा है सूचना पर सरिया थाना के सामने मेन रोड में घेराबंदी कर कार क्रमांक WB 06 F 4202 को पकड़ा गया। कार चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम शीतल प्रकाश पिता संतोष कुमार पाठक सा मेडकी थाना मऊरानीपुर जिला झांसी (उत्तरप्रदेश) तथा ड्राइवर के बगल शीट में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम कल्लू केेंवट पिता ध्रुवराम केवट मोहल्ला आजादपुरा थाना कोतवाली जिला कटनी ( मध्यप्रदेश ) का होना बताया। गवाहों के समक्ष स्विफ्ट डिजायर कार की तलाशी लेने पर कार में सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में भरा 25 पैकेट में 25 किलो 935 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपियों से पूछताछ करने पर जिला सोनपुर उड़ीसा से गांजा लेकर कटनी ,झांसी तरफ बिक्री हेतु ले जाना बताया किआरोपियों के कब्जे से 25 किलो 935 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, 01नग स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक WB 06 F 4202 , 01 नग लावा कंपनी के मोबाइल को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना सरिया मे धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर दोनों आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव , सउनि सुमनचौहान ,प्र0आर0- सुरेंद्र सिदार सत्यम मंडलोई,,आरक्षक- श्रवण टंडन ,दिलीप स्नेही, दिगंबर , विमल जांगड़े,खेमलाल,मुकेश कश्यप, लक्ष्मी पटेल साइबर सेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी, कृष्णा डनसेना,दीपक मैत्री,और समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी :-
1) शीतल प्रकाश पिता संतोष कुमार पाठक सा मेडकी थाना मऊरानीपुर जिला झांसी (उत्तरप्रदेश)
2) कल्लू केेंवट पिता ध्रुवराम केवट मोहल्ला आजादपुरा थाना कोतवाली जिला कटनी ( मध्यप्रदेश )

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?