March 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई , 48 घंटे में 12 आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन आघात के तहत आरोपियों से 158 लीटर से अधिक महुआ शराब और देशी-विदेशी मदिरा और मोटरसाइकिल भी जप्त “वेतन बिना बेनूर हुई होली: रायगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों का दर्द, बजट के बावजूद भुगतान लंबित” “क्या इस बार फीकी रहेगी स्वास्थ्य रक्षकों की होली? बिना वेतन के कैसे मनेगा त्यौहार?” जिला कांग्रेस ग्रामीण ने नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ संगठन को मजबूती और नयी दिशा देने का संकल्प लिया लग्जरी कार में नशीला टैबलेट बेचते गिरफ्तार हुआ तहसील का चपरासी, 608 नग नशीला टैबलेट जब्त कर जेल दाखिल की कार्रवाई होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की बाइक पेट्रोलिंग, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के नेतृत्व में शहर में सुरक्षा मार्च, कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग, आमजन को सुरक्षा का भरोसा उड़ीसा से कार में तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से करीब 29 किलो गांजा, रिट्ज कार और दो मोबाइल समेत 17.65 लाख की संपत्ति जब्त, ‘पुष्पा’ की तरह कार को मॉडिफाई कर दरवाजे और बैक लाइट में छुपाकर लाया जा रहा था गांजा

उड़ीसा से कार में तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से करीब 29 किलो गांजा, रिट्ज कार और दो मोबाइल समेत 17.65 लाख की संपत्ति जब्त, ‘पुष्पा’ की तरह कार को मॉडिफाई कर दरवाजे और बैक लाइट में छुपाकर लाया जा रहा था गांजा

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन रायगढ़ पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना लैलूंगा और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने उड़ीसा से गांजा तस्करी कर ला रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से करीब 29 किलो गांजा, गांजा परिवहन में प्रयुक्त मारुति सुजुकी रिट्ज कार और दो मोबाइल जब्त किए हैं। आरोपियों द्वारा फिल्म ‘पुष्पा’ की तर्ज पर कार के दरवाजों और बैक लाइट में विशेष चेंबर बनाकर गांजा छुपाया गया था, ताकि पुलिस जांच से बचा जा सके। इस कार्रवाई में कुल 17.65 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है तथा फरार सप्लायर एवं सरगना के विरुद्ध भी नामजद अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से “ऑपरेशन आघात” संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि पत्थलगांव क्षेत्र का एक व्यक्ति उड़ीसा से गांजा लाकर रायगढ़ होते हुए अन्य राज्यों में सप्लाई करता है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी श्री सिंह द्वारा थाना लैलूंगा एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम को आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए। दिनांक 01 मार्च 2026 को सूचना मिली कि दो व्यक्ति चॉकलेट रंग की मारुति सुजुकी रिट्ज कार क्रमांक CG-13-UG-9683 से उड़ीसा से गांजा लेकर पाकरगांव लैलूंगा की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पाकरगांव अटल चौक के पास घेराबंदी की गई। शाम करीब 6 बजे संदिग्ध कार दिखाई देने पर पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर वाहन को कच्चे रास्ते की ओर मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।
वाहन में सवार आरोपियों ने अपना नाम श्रवण कुमार निषाद और महेन्द्र प्रसाद चौहान बताया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गांजा तस्करी से इंकार किया, लेकिन पुलिस को मिली सटीक सूचना के आधार पर वाहन की बारीकी से जांच की गई, जिसमें कार के दरवाजों और बैक लाइट के अंदर बनाए गए गुप्त चेंबर से गांजा बरामद हुआ। आरोपी श्रवण कुमार निषाद के कब्जे से करीब 19.033 किलोग्राम गांजा तथा आरोपी महेन्द्र प्रसाद चौहान के कब्जे से करीब 10.082 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा गांजा परिवहन में प्रयुक्त मारुति सुजुकी रिट्ज कार और दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रामकुमार कुजूर निवासी महेशपुर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर द्वारा उन्हें उड़ीसा से गांजा लाने के लिए प्रति 10 किलो गांजा पर 10,000 रुपये देने का लालच दिया गया था। दोनों आरोपी उड़ीसा जाकर गांजा लाए और उसे कार में छुपाकर रामकुमार कुजूर तक पहुंचाने जा रहे थे। इस मामले में थाना लैलूंगा में आरोपी श्रवण कुमार निषाद, महेन्द्र प्रसाद चौहान और फरार आरोपी रामकुमार कुजूर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 69/2026 धारा 20(B), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि फरार आरोपी रामकुमार कुजूर की तलाश जारी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई , 48 घंटे में 12 आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन आघात के तहत आरोपियों से 158 लीटर से अधिक महुआ शराब और देशी-विदेशी मदिरा और मोटरसाइकिल भी जप्त

होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की बाइक पेट्रोलिंग, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के नेतृत्व में शहर में सुरक्षा मार्च, कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग, आमजन को सुरक्षा का भरोसा

उड़ीसा से कार में तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से करीब 29 किलो गांजा, रिट्ज कार और दो मोबाइल समेत 17.65 लाख की संपत्ति जब्त, ‘पुष्पा’ की तरह कार को मॉडिफाई कर दरवाजे और बैक लाइट में छुपाकर लाया जा रहा था गांजा

सटीक जांच और प्रभावी अभियोजन का परिणाम, कोतरारोड़ हत्याकांड के दोनों आरोपी उम्रकैद, रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, उपनिरीक्षक गिरधारी साव की विवेचना से लगातार 6वीं बार मिली आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?