June 7, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

करंट से हुई मौत, एक मां की ममता ने नहीं माना सच, शव सीने से लगाकर घूमती रही

रायगढ़. जिले में बुधवार की शाम दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। जहां करंट की चपेट में आकर एक लंगूर के बच्चे की मौत हो जाने के बाद उसके शव को गोद में उठा कर उसकी मां के अलावा उसके साथी काफी देर तक शोक में डूबे नजर आए।
रायगढ़ जिला मुख्यालय के वन विभाग के पास स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म और क्रेडा विभाग के दीवारों पर आज शाम साढ़े 4 बजे के आसपास लंगूरों का एक दल बैठा नजर आया। अमूमन जंगलों से निकलकर अक्सर लंगूरों का दल भोजन और पानी की तलाश में शहर के भीतर पहुंचता है। इसी बीच आज शाम लोगों की नजर एक लंगूर को देखकर भावुक हो गई। लंगूर के मृत शरीर को उसकी मां अपने सीने से लगाकर दीवार के ऊपर बैठी रही और उनका दल भी शोक में चुपचाप बैठा रहा। शायद उसकी मां को भरोसा था कि उसका बच्चा फिर से जिंदा हो जाए। इसी उम्मीद में कभी शव को जमीन में रखती तो कभी सीने से लगाती रही।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि संभवतः करंट की चपेट में आकर ऊपर से गिरने से लंगूर के बच्चे की मौत हुई है। इस घटना के बाद लंगूर की मां अपने बच्चे के शव को छोड़ने को तैयार नहीं हो रही थी। उनके दल को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता था सभी शोक में डूबे हैं। आज की इस घटना से मौत के बाद परिवार के दर्द को बयां करती है बल्कि यह भी दिखाती है कि ममता सिर्फ इंसानों में नहीं बल्कि बेजुबान में भी होती है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?