August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

“ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई , ग्राम बायंग में अवैध शराब की सूचना पर रेड, गांव के बाहर खेत में छिपाकर रखी गई 100 से अधिक डिब्बों में मिला महुआ लाहन मौके पर पुलिस ने किया नष्ट

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस द्वारा ग्राम बायंग में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी रेड कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने गांव के बाहर भारी मात्रा में महुआ लाहन (पास) बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया तथा अलग कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज कोतरारोड़ पुलिस को ग्राम बायंग में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी एवं थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गांव में रेड कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने ग्राम कोटवारों के साथ गांव का पैदल भ्रमण किया, जहां गांव के बाहर खेत में लगभग 105-110 प्लास्टिक डिब्बों में महुआ लाहन रखा मिला, जिसे कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार किया गया था। पुलिस द्वारा आसपास जांच एवं ग्रामीणों से पूछताछ की गई, परंतु शराब बनाने वाले व्यक्ति का पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही समस्त महुआ लाहन का नष्टीकरण किया गया तथा ग्रामीणों को अवैध शराब निर्माण पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बायंग निवासी दादूलाल बंजारे अपने घर में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखे हुए है। पुलिस टीम जब उसके घर पहुंची, तब आरोपी पुलिस को देखकर प्लास्टिक बोरी लेकर भागने लगा, जिसे पुलिस कर्मियों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम दादूलाल बंजारे पिता स्व. घुराऊ राम बंजारे उम्र 64 वर्ष निवासी ग्राम बायंग थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ बताया।
आरोपी के कब्जे से 02 नग 5-5 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन एवं 01 नग 02 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बोतल में भरा कुल 12 लीटर महुआ शराब (कीमती लगभग 1200) जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी, थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, आरक्षक चुडामणी गुप्ता, राजेश खांडे, अजय साय, शुभम तिवारी, जयचंद भगत तथा ग्राम कोटवारों की सराहनीय भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?