June 7, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

गांव-कस्बों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार-अशोक अग्रवाल, बड़े अतरमुड़ा में गांव/बस्ती चलो अभियान के तहत उमड़ा जनसैलाब, अशोक अग्रवाल की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में जोश

रायगढ़:- भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत संचालित गांव/बस्ती चलो अभियान के तहत ग्राम बड़े अतरमुड़ा में एक भव्य एवं जनसहभागिता से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला भाजपा के सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महेश पटेल ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसमें उपस्थित सभी जनों ने राष्ट्र एवं संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार गांव एवं कस्बों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए ग्रामीणों से इन योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उन किसान महिलाओं का विशेष सम्मान किया गया, जो शासन की योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। यह सम्मान कार्यक्रम महिलाओं के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, जनसंपर्क एवं संगठन विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने एकजुट होकर गांव के सर्वांगीण विकास एवं अभियान की सफलता के लिए संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच गंगा महेश पटेल, उपसरपंच पाओ बाई खड़िया, पंच लक्ष्मीन सिदार, हीरालाल खड़िया, मालती पटेल, मनोरमा खड़िया, जय राम, तिहारु, पूर्णिमा, गोकुल यादव, कन्हैया, उसड़ राम सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?